{"_id":"6649f8678b4728d67f0bad09","slug":"nurse-week-celebrated-in-medical-college-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124690-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नर्सिंग कार्य को सम्मानजनक स्थान दिलाने वाली फ्लोरेंस नाईटिंगेल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नर्सिंग कार्य को सम्मानजनक स्थान दिलाने वाली फ्लोरेंस नाईटिंगेल को किया याद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन में कार्यक्रम के दौरान फ्लोरेंस नाइटेंगल.., को श्रद्धांजली देती मुख्यातिथि। स
सचित्र--
नर्सिंग कार्य को सम्मानजनक स्थान दिलाने वाली फ्लोरेंस नाईटिंगेल को किया याद
मेडिकल कॉलेज नाहन में नर्सिंग सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। दुनिया भर में नर्सिंग कार्य को सम्मानजनक स्थान दिलवाने वाली फ्लोरेंस नाईटिंगेल.., के कार्यों को नाहन में याद किया गया। मौका था मेडिकल कॉलेज नाहन में अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम का। इसके समापन कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक मंजू चौहान, अनीता शर्मा व राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रतिभा वर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुईं।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज की सभी नर्सिंग कर्मचारी, अधिकारी, राजकीय नर्सिंग स्कूल नाहन और चितकारा की प्रशिक्षु भी मौजूद रहीं।
नर्सिंग संघ मेडिकल कॉलेज नाहन की अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाईटिंगेल को सभी ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनकी सेवाओं को याद किया। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज नाहन और चितकारा नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर महासचिव रीटा राणा, मेट्रन कमला चौहान, उर्मिला, ममता, मंजू, नर्सिंग अध्यापिका नीना लालटा, रेखा तोमर, वार्ड सिस्टर रिजवाना, रंजना, जानकी, कमलेश, रेनू, सविता, पाकीजा, शाहिदा, मीना, जमुना, पारुल, वर्तिका, अमृता, सुनीता, रीना, प्रियंका आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
-- -- संवाद