फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   NSUI workers learnt the tricks of leadership building and discipline

Sirmour News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व निर्माण और अनुशासन के सीखे गुर

Thu, 05 Mar 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
NSUI workers learnt the tricks of leadership building and discipline
त्रिलोकपुर में एनएसयूआई के जिला प्रशिक्षण शिविर में मंच पर मौजूद विधायक व अन्य नेता। स्रोत: संग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। एनएसयूआई सिरमौर का त्रिलोकपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना गर्व की बात है।
शिविर का प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर ने शुभारंभ किया। दो दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में छात्र राजनीति से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनौतियों के लिए तैयार किया। पूर्व जिला अध्यक्षों और अनुभवी नेताओं ओपी ठाकुर, दिनेश सिंगटा, धनवीर सिंह, शुभम वर्मा, अतुल चौहान, प्रो. बलबीर सिंह और सीता राम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए और कॉलेजों की समस्याओं को मीडिया से प्रभावी ढंग से कैसे उठाया जाए। शिविर में नारों के चयन, विरोध प्रदर्शन के दौरान अनुशासन बनाए रखने और छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने कहा कि जब से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनका एकमात्र लक्ष्य संगठन और पार्टी की जड़ों को मजबूत करना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह का प्रशिक्षण शिविर पहले कभी आयोजित नहीं हुआ। यह शिविर केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में भी सिरमौर में इस तरह के मंच उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। दो दिनों तक चले इस शिविर में जिला कार्यकारिणी के 20 और महाविद्यालयों से आए 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed