फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui burnt kangna ranaut effigy

नाहन में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का फूंका पुतला

Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
nsui burnt kangna ranaut  effigy
अभिनेत्री कंगना रनौत का नाहन में पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हाल ही में पद्मश्री अवार्ड से नवाजी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी को लेकर दिए विवादास्पद बयान के बाद राजनीति गरमाने लगी है। इस बयान को लेकर अभिनेत्री कंगना लगातार ट्रोल होती नजर आ रही हैं। लिहाजा, उनके बयान का जमकर विरोध किया जा रहा है। साथ ही पूरे हिमाचल प्रदेश में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री कंगना रनौत के गृह राज्य हिमाचल के नाहन में अभिनेत्री के बयान से भड़के एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन नाहन से दिल्ली गेट तक एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। अभिनेत्री कंगना रनौत के बिगड़े बोल पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने आजादी पर दिए विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से अभिनेत्री कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की। साथ इस मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि केंद्र सरकार से इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो हिमाचल में आने पर अभिनेत्री कंगना रनौत का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पद्मश्री फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में 1947 में मिली भारत की आजादी को भीख बताया था। इस बयान के बाद से देशभर में विपक्षियों ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और हाल ही में कंगना को दिए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग की जा रही है। इस मौके पर नाहन कैंपस अध्यक्ष आदित्य चौहान, अतुल चौहान, विक्की, निशु चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed