{"_id":"6ae876d70f78a188f30c7373","slug":"nss-sivir-in-bankala-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-193146-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रंग-रोगन से निखर रहा बनकला स्कूल का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रंग-रोगन से निखर रहा बनकला स्कूल का स्वरूप
विज्ञापन
बनकला स्कूल में स्कूल भवन पर रंग रोगन करते स्वयं सेवी। स्रोत: स्कूल
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत विद्यालय परिसर के रंग-रोगन और सुंदरीकरण का कार्य जोरों पर है। शिविर के चौथे दिन तक 54 स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर निर्धारित परियोजना कार्य का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। स्वयंसेवी विद्यालय की दीवारों को नया रंग देने के साथ परिसर की साफ-सफाई में भी जुटे हुए हैं।
शिविर के दौरान विद्यालय परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वयंसेवी दीवारों के रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य पूरे उत्साह से कर रहे हैं। श्रमदान के माध्यम से स्वयंसेवी न केवल विद्यालय की सूरत संवार रहे हैं, बल्कि स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहे हैं।
शिविर का आयोजन प्रधानाचार्या प्रीति तंवर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी हरदेव सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और देखरेख में 54 स्वयंसेवी पूरी लगन और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस अभियान में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इस शिविर का समापन पांच नवंबर को होगा। इस दौरान शिविर के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।-- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत विद्यालय परिसर के रंग-रोगन और सुंदरीकरण का कार्य जोरों पर है। शिविर के चौथे दिन तक 54 स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर निर्धारित परियोजना कार्य का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। स्वयंसेवी विद्यालय की दीवारों को नया रंग देने के साथ परिसर की साफ-सफाई में भी जुटे हुए हैं।
शिविर के दौरान विद्यालय परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वयंसेवी दीवारों के रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य पूरे उत्साह से कर रहे हैं। श्रमदान के माध्यम से स्वयंसेवी न केवल विद्यालय की सूरत संवार रहे हैं, बल्कि स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिविर का आयोजन प्रधानाचार्या प्रीति तंवर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी हरदेव सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और देखरेख में 54 स्वयंसेवी पूरी लगन और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस अभियान में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इस शिविर का समापन पांच नवंबर को होगा। इस दौरान शिविर के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।