फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp organised in shamsher school

Sirmour News: प्रियांशू को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी और आदित्य को अनुशासित छात्र का खिताब

Mon, 04 Dec 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
nss camp organised in shamsher school
प्रियांशु को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी और आदित्य को अनुशासित छात्र का खिताब
विज्ञापन

मैस प्रबंधन में वंश का नहीं जवाब और समूह डी का प्रदर्शन रहा सर्वश्रेष्ठ
शमेशर स्कूल नाहन में प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने नवाजे स्वयंसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान प्रियांशु को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी और आदित्य को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र के खिताब से नवाजा गया।
मैस प्रबंधन के लिए वंश और ओवर ऑल प्रदर्शन के तौर पर समूह डी को श्रेष्ठ समूह का खिताब प्रदान किया गया।
एनएसएस शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने सर्वश्रेष्ठ चुने गए स्वयंसेवियों को बैच पहनाकर और स्मृतिचिह्न देकर पुरस्कृत किया। मंच का संचालन अंजना शर्मा ने किया, जबकि एनएसएस के प्रभारी राकेश मोहन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में आने पर प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान का स्वयंसेवियों ने तालियों से स्वागत किया। अंजना शर्मा ने स्वयंसेवियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहाकि अनुशासन थोपा नहीं जा सकता, जब तक की कोई उसे अंंतर्मन से स्वीकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन शर्मा ने सात दिन तक चली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने भी स्वयंसेवियों की हौसला आफजाई करते हुए एनएसएस के लाभ बताए। इस दौरान स्वयंसेवियों ने एनएसएस गान समेत दूसरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed