फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp in surla school

Sirmour News: स्वयं सेवियों से जीवन में अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

Sat, 10 Oct 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
nss camp in surla school
सुरला स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मौके पर एनएसएस गीत पेश करती छात्राएं। स्रोत: स्कूल
सचित्र--
विज्ञापन




मुख्यातिथि सीमा वर्मा ने अनुशासन के साथ कार्य करने को किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयं सेवियों से जीवन में अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। एनएसएस अधिकारी मोहन लाल शर्मा ने सात दिन तक चले शिविर में आयोजित हुई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में शिविर में बेहतर कार्य करने वाले एनएसएस स्वयं सेवी भी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजीव सैनी ने भी स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस शिविर में 13 छात्राओं और 12 छात्रों सहित 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। मंच का संचालन सुंदर कौर ने बखूबी निभाया। जबकि सहयोगी सतिंद्र कौर और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed