{"_id":"6ac8c80d910bf81b61091d81","slug":"nss-camp-in-nahan-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191103-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: झांसी रानी पार्क और स्कूल परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: झांसी रानी पार्क और स्कूल परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
नाहन में रानी झांसी पार्क की सफाई करती पीएमश्री स्कूल नाहन की एनएसएस छात्राएं। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा शुक्रवार को एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। सुबह के समय स्वयंसेवियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूल परिसर लौटकर योग और ड्रिल गतिविधियों में भाग लिया।
स्वयंसेवियों ने स्कूल के पिछले हिस्से सहित विभिन्न भागों की गहन सफाई की। इसके उपरांत शिक्षकों की देखरेख में स्वयंसेवी नजदीकी झांसी रानी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क से झाड़ियां, अवांछित घास और कूड़ा-कर्कट हटाया। पार्क से एकत्रित किए गए जैविक कचरे का सदुपयोग करते हुए उसे विद्यालय की क्यारियों में खाद के रूप में डाला गया।
इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी, अंजना चौहान, आंचल वर्मा और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।-- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा शुक्रवार को एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। सुबह के समय स्वयंसेवियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय मार्ग से होते हुए प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूल परिसर लौटकर योग और ड्रिल गतिविधियों में भाग लिया।
स्वयंसेवियों ने स्कूल के पिछले हिस्से सहित विभिन्न भागों की गहन सफाई की। इसके उपरांत शिक्षकों की देखरेख में स्वयंसेवी नजदीकी झांसी रानी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पार्क से झाड़ियां, अवांछित घास और कूड़ा-कर्कट हटाया। पार्क से एकत्रित किए गए जैविक कचरे का सदुपयोग करते हुए उसे विद्यालय की क्यारियों में खाद के रूप में डाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा रानी, अंजना चौहान, आंचल वर्मा और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।