फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   now third time sirmaur become corona free

कोरोना संक्रमण से तीसरी बार मुक्त हुआ सिरमौर

Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
now third time sirmaur become corona free
जीएसटी भवन नाहन के समीप वैक्सीन केंद्र में बूस्टर डोज लगवाता एक बुजुर्ग। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला तीसरी बार कोरोना मुक्त हो गया है। वर्तमान में जिले में कोई भी मामला कोरोना संक्रमण का नहीं है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे। लहर के थमने और कोविड से बचाव को लेकर चलाए गए टीकाकरण अभियान के चलते संक्रमण के मामलों का ग्राफ लगातार घटता गया।
विज्ञापन

इससे पहले गत वर्ष 18 अक्टूबर को सिरमौर पहली बार कोरोना मुक्त हुआ था। इसके बाद अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दूसरी बार जिला कोविड मुक्त हुआ था। हालांकि एक दिन बाद ही कोरोना का एक मामला आने से जिला कुछ घंटे ही कोरोना मुक्त रहा। अब फिर से जिले में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। कोरोना काल के बीच जिले में 19861 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें 19640 लोग कोरोना से ठीक हुए, जबकि 221 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाई। कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता और लगातार टीकाकरण अभियान चलाए जाने से कोरोना संक्रमण मामलों में कमी आई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों सैंपलिंग भी कम संख्या में की जा रही है।
विज्ञापन

सिरमौर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर कोरोना मुक्त हो चुका है। वर्तमान में जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचाव को लेकर ऐहतियात बरतना बेहद जरूरी है। विभाग की ओर से भी वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। जिले में इन दिनों 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कार्बेवैक्स का टीका और कोवैक्सीन व कोविशील्ड लगाई जा रही है। साथ ही बूस्टर डोज लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed