फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Now Delhi government will get Preeti Dhillon's further treatment done

Sirmour News: अब दिल्ली सरकार करवाएगी प्रीति ढिल्लों का आगामी पूरा उपचार

Sat, 10 Dec 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now Delhi government will get Preeti Dhillon's further treatment done
सिरमौर के पांवटा अस्पताल में उपचाराधीन प्रीति को दिल्ली ले जाते स्थानीय समाजसेवी। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचारित प्रीति ढिल्लो (43) का आगामी उपचार दिल्ली सरकार करवाएगी। दिल्ली निवासी महिला पांवटा में सड़क किनारे मिली थी। इसके बाद करीब 15 दिनों से उपचाधीन थी। क्षेत्र के एक दर्जन समाजसेवी महिला की सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल महिला अपना उपचार दिल्ली में ही करवाना चाहती थी। इसके बाद एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग को एक पत्र भेजा गया। अब महिला को उपचार के लिए एलएनजीपी अस्पताल दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा में सड़क के किनारे मिली महिला विगत 26 नवंबर को 108 एंबुलेंस की सहायता से बहुत ही बुरी दशा में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाई गई थी। पिछले 15 दिनों से समाजसेवी योगिता गोयल, हेमंत शर्मा, अफलातून, संगीता, पत्रकार संजय कंवर, प्रीति चौहान, नीलम ठाकुर, रविना व गीता सहित सिविल अस्पताल का पूरा स्टाफ दिन रात महिला की सेवा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार महिला ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार करवाने की इच्छा जाहिर की। इसके उपरांत सेवा में जुटी टीम ने एसडीएम विवेक महाजन के माध्यम से दिल्ली महिला आयोग को पत्र लिखा। मामला दिल्ली सरकार के संज्ञान में आया। दिल्ली सरकार ने उपचार का जिम्मा लिया है। अब बीमार प्रीति ढिल्लों का उपचार दिल्ली एलएनजीपी अस्पताल में होगा। शनिवार सुबह ही समाजसेवी हेमंत शर्मा, संजय कंवर व अस्पताल की सफाई कर्मी गीता देवी उक्त महिला को लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

संजय कंवर व हेमंत शर्मा ने बताया कि बीमार महिला प्रीति के उपचार की जिम्मेवारी अब दिल्ली सरकार ने ले ली है। प्रीति को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अब तक महिला के उपचार में सहयोग करने वाले पांवटा अस्पताल प्रबंधन व समस्त समाजसेवियों का आभार जताया। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed