फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   notice given to 28 school for poor result

खराब रिजल्ट वाले 28 स्कूलों को नोटिस

Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 29 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी जमा दो व दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में जिला सिरमौर के कई स्कूलों का प्रदर्शन खराब रहा। ऐसे स्कूलों पर अब विभागीय गाज गिरना तय है। शिक्षा उप निदेशक कार्यालय से इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। लिहाजा, स्कूलों को यह जवाब देना होगा कि खराब परीक्षा परिणाम आने की वजह क्या रही। इसके बाद स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जिला सिरमौर में 28 स्कूल ऐसे हैं जिनका परीक्षा परिणाम जीरो से 25 फीसदी रहा है। इनमें 18 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। जबकि 10 हाई स्कूल शामिल हैं। 25 से 50 फीसदी रिजल्ट देने वाले स्कूल भी दर्जनों हैं। जिला सिरमौर में मात्र 8 स्कूल ऐसे में जिनके रिजल्ट 100 फीसदी रहे हैं।
विज्ञापन

थैना बसोतरी हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम जीरो फीसदी रहा है। इस स्कूल में कोई भी छात्र 10वीं कक्षा में पास नहीं हुआ। इसके अलावा खालाक्यार, सांगना सताहन, मलगांव, हलाहां, पुरुवाला, चमेंजी, मृगवाल, जरवा जुनैली, मिल्लाह, जामना, लानाचेता, बकरास, मिश्रवाला, बड़वास, दाहन, कासर व सोडाध्याड़ी आदि स्कूलों में 25 फीसदी से कम रिजल्ट है। इन स्कूलों का परिणाम काफी निराशाजनक रहा है। हाल ही में स्कूल शिक्षा बोर्ड से मांगी गई स्कूलों की परफार्मेंस रिपोर्ट भी डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में पहुंची है। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर ने स्कूलों को भी रिजल्ट उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बाक्स के लिए
स्कूलों में खाली पड़े पद भी मुख्य वजह
जिला सिरमौर के कई स्कूलों में अध्यापकों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं। इसके कारण भी रिजल्ट खराब रहे हैं। जिला सिरमौर में कई स्कूल ऐसे भी हैं जो पीटीए व एमएससी टीचरों के सहारे चल रहे हैं। कई स्कूलों में पूरा स्कूल एक या दो अध्यापकों के सहारे हैं। कई अभिभावक कई स्कूलों में पढ़ाई का माहौल न होना भी मुख्य कारण मान रहे हैं।

---
स्कूलों से मांगा है रिपोर्ट कार्ड
उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च रमेश चौहान ने बताया कि सभी स्कूलों से रिपोर्ट कार्ड मांगा गया है। उन्होंने बताया कि  खराब रिजल्ट वाले स्कूलों को नोटिस दिए हैं। नोटिस का जवाब आने के बाद स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed