फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Normal marital dispute is not mental cruelty: Court

सामान्य वैवाहिक विवाद मानसिक क्रूरता नहीं : कोर्ट

Sun, 10 May 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Normal marital dispute is not mental cruelty: Court
क्रूरता और परित्याग के आरोप साबित नहीं, तलाक की याचिका खारिज
विज्ञापन

वैवाहिक विवाद में पत्नी के पक्ष में सुनाया फैसला
पत्नी पर अलग रहने और झगड़ा करने के लगाए थे आरोप
तीन बेटियों की मां पर पति ने लगाया था झगड़ा करने का आरोप
दीपक मेहता

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से जुड़े एक वैवाहिक विवाद में फैमिली कोर्ट ने पति द्वारा दायर तलाक याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि पत्नी पर लगाए गए मानसिक क्रूरता और परित्याग के आरोप पर्याप्त साक्ष्यों से साबित नहीं हो सके। अदालत ने कहा कि वैवाहिक जीवन के सामान्य विवादों को मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता।
सेना में कार्यरत रघुबीर ने पत्नी कला देवी के खिलाफ हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 के तहत तलाक की याचिका दायर की थी। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी, अक्सर झगड़े करती थी और बच्चों को लेकर अलग रहने चली गई।
विज्ञापन

पति ने अदालत को यह भी बताया कि पत्नी ने उसके खिलाफ भरण-पोषण का मामला दायर कर वर्ष 2019 से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही उसने आरोप लगाया कि पत्नी उसके माता-पिता का सम्मान नहीं करती थी। वहीं पत्नी ने अदालत में पति और ससुराल पक्ष पर बेटा न होने के कारण प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। पत्नी का कहना था कि तीन बेटियां होने के बाद उसे ताने दिए गए और मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि पति के दूसरी महिला से संबंध थे। इस संबंध में पंचायत स्तर पर समझौता भी हुआ था, जिसमें पति ने दूसरी महिला से संबंध न रखने और बच्चों के पालन-पोषण का खर्च उठाने का भरोसा दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत में पंचायत समझौता, पुलिस जीडी एंट्री और गवाहों के बयान पेश किए गए। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कपिल शर्मा ने पाया कि पति यह साबित नहीं कर पाया कि पत्नी बिना किसी उचित कारण के घर छोड़कर गई थी।

अदालत ने यह भी माना कि पत्नी बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही थी और मायके पक्ष की सहायता से अपना खर्च चला रही थी। फैसले में कहा गया कि वैवाहिक जीवन के सामान्य विवादों को मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता। पर्याप्त और ठोस साक्ष्य न होने के कारण अदालत ने पति की तलाक याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed