{"_id":"61f975280a6d93109c42419b","slug":"nohradhaar-eleven-team-win-sirgul-maharaj-cricket-trophy-nahan-news-sml3983083154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहराधार इलेवन ने जीती शिरगुल महाराज क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहराधार इलेवन ने जीती शिरगुल महाराज क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। नौहराधार इलेवन ने शिरगुल महाराज क्रिकेट ट्रॉफी जीत ली है। देवामानल में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में नौहराधार इलेवन ने देवामानल इलेवन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर समाजसेवी जगपाल जगलान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने विजेता टीम को 41 हजार और ट्रॉफी प्रदान की। जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। शिरगुल महाराज क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहाकि मीडिया समाज का आइना है और लेखन कार्य के साथ अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहना सराहनीय प्रयास है।
नवयुवक मंडल प्रधान सुधीर वर्मा एवं कपिल शर्मा ने कहा कि खेलों से जहां युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, वहीं खेल के प्रति रुझान उन्हें अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयों और नशे से दूर रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
इस मौके पर नवयुवक मंडल देवामानल, नवयुवक मंडल देवठना नानडी, नवयुवक मंडल सिंघोली, महिला मंडल देवामानल देवठना नानडी सिंघोली पूर्व प्रधान वीरधन रपटा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर, विजेश पुंडीर, राजन चौहान, सुरेंद्र पुंडीर, वर्तमान पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।