{"_id":"5735d8794f1c1bcf6b91987f","slug":"no-water-supply-in-valmiki-colony-people-feeling-disturbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि बस्ती में दो माह से पानी नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि बस्ती में दो माह से पानी नहीं, लोग परेशान
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 13 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकर से पानी भरते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर की वाल्मीकि बस्ती के वाशिंदों के घरों में पिछले 2 माह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिस कारण लोग पीने के पानी की बूंद-बूंद को मोहताज हो उठे हैं। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को आईपीएच विभाग नाहन के एसडीओ नजीर हुसैन से मिला।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदीप कुमार, मामचंद, ममता, कांता, बबली, जीतो, करन, मोहित, सुनील दत्त, संजना, शिवानी, संजय आदि ने एसडीओ को बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले 2 माह से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इस समस्या के बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया है, बावजूद इसके इस समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
बताया कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को हैंडपंपों का रुख करना पड़ रहा है जिस कारण उनका अधिकतर समय पानी ढोने में ही नष्ट हो जाता है। क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि क्षेत्र में अविलंब पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
उधर एसडीओ नाहन नजीर हुसैन ने प्रतिनिधिमंडल मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
------------------