फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no ultra sound facility in medical college

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में 51 दिन से सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेवाएं बंद

Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
no ultra sound facility in medical college
मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी कक्ष पर लटका ताला। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


-जांच के लिए भटक रहे मरीज, निजी केंद्रों में 1000 से 1400 रुपये तक खर्च करने को मजबूर
-रेडियोलॉजिस्ट न होने से कक्ष पर ताला, गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं की बढ़ी परेशानी
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। इलाज की उम्मीद लेकर मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंच रहे मरीजों को सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए अब निजी केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 51 दिन से दोनों जांच सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को निशुल्क मिलने वाली अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए निजी केंद्रों में 1000 से 1400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि गंभीर मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है।
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण यह स्थिति बनी है। विभाग के एचओडी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। इसके अलावा एक रेडियोलॉजिस्ट का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया, जबकि दूसरे ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद विभाग में कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं बचा और जांच सेवाएं बंद हो गईं। रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी कक्ष पर भी ताला लटका है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने रिक्तियों की जानकारी सरकार और उच्चाधिकारियों को दी थी, लेकिन 51 दिन बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। बनेठी पंचायत के तपेंद्र सिंह ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी थी। मेडिकल कॉलेज में सुविधा बंद होने के कारण उन्हें निजी केंद्र में जांच करवानी पड़ी। बागथन की राधिका ने बताया कि चिकित्सक ने सीटी स्कैन करवाने को कहा था, लेकिन नाहन में सुविधा नहीं मिलने पर उन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना औसतन करीब 1200 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। दुर्घटना और गंभीर बीमारी के मामलों में सीटी स्कैन जैसी जांच तत्काल जरूरी होती है, लेकिन सुविधा बंद होने से मरीजों को दूसरे संस्थानों या निजी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। इस संबंध में सरकार और विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जांच सुविधाएं बंद होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। संवाद----

मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी कक्ष पर लटका ताला। संवाद

मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी कक्ष पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed