फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no tehcildhar in nohradhaar

Sirmour News: नौहराधार में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद खाली

Sun, 17 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
no tehcildhar in nohradhaar
नौहराधार में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद खाली
विज्ञापन

राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए लोगों को दो माह से झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार(सिरमौर)। तहसील कार्यालय नौहराधार में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद रिक्त होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद करीब दो माह से खाली हैं।
27 सितंबर को नौहराधार में तैनात तहसीलदार का स्थानांतरण हो गया था, जबकि 30 सितंबर को नायब तहसीलदार भी सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से लेकर आज तक यहां पर किसी स्थायी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है। उसके बाद यहां पर संगड़ाह व हरिपुरधार से प्रतिनियुक्ति पर नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगी लेकिन संगड़ाह में तहसीलदार का स्थानांतरण होने के बाद वहां पर काम की अधिकता होने के कारण वहां के नायब तहसीलदार को भी नौहराधार तहसील में आने की दिक्कतें पेश आने लगी।
विज्ञापन

अब हालात यह है कि लोगों को अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारी का इंतजार करना पड़ता है। कई बार अधिकारी के न पहुंचने पर घंटों इंतजार करने के बाद लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौहराधार तहसील के अधीन 9 पटवार वृत्त हैं जबकि करीब 47 राजस्व ग्राम आते हैं। संगड़ाह में 8 पटवारी वृत्त हैं और 42 राजस्व ग्राम हैं। वहीं नौहराधार तहसील के तहत आने वाली जनसंख्या भी काफी ज्यादा है। उसके बावजूद भी सरकार यहां के लिए किसी स्थायी तहसीलदार व नायब तहसीलदार की नियुक्ति नहीं कर पा रही है।
स्थानीय ग्रामीण कमल नयन चौहान, रविंद्र चौहान, गुमान सिंह, सुरेश, चेतन, अशोक चौहान, संजय चौहान, सुरेंद्र सिंह अशोक आदि ग्रामीणों ने बताया कि गरीब आदमी को मीलों दूर तहसील कार्यालय नौहराधार पहुंचना पड़ता है। जब वहां पर अधिकारी न मिलता तो उन्हें लौटना पड़ता है। इसके बाद अतिरिक्त पैसा खर्च करके 80 से 90 किलोमीटर दूर संगड़ाह तहसील अपने राजस्व कार्यालय के लिए जाना पड़ता है।

सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को रजिस्ट्री करवाने में हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि तहसील में स्थायी तहसीलदार और नायब तहसीलदार की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed