फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no sub dipo of hrtc and no staff in rajgargh sirmaur people waiting for this facility

राजगढ़ में एचआरटीसी का सब डिपो खुला पर नहीं मिला स्टाफ

Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
no sub dipo of hrtc and no  staff in rajgargh sirmaur people waiting for this facility
बस अड्डा राजगढ़ सिरमौर। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजगढ़ में पथ परिवहन निगम का सब डिपो तो खोल दिया लेकिन न तो यहां स्टाफ की तैनाती हो पाई और न ही बसों की संख्या बढ़ी। आलम यह है कि कोरोना काल के समय यहां तीन बसों के रूट भी बंद हो गए जिन्हें अभी तक भी बहाल नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लोगों का कहना कि सरकार ने यहां सब डिपो नाम के लिए ही बनाया है, जबकि यहां सुविधाएं न के बराबर हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र तोमर, अनिल शर्मा, रघुनाथ सिंह और रणबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में राजगढ़ में सब डिपो खोला। इसके खोले जाने से पहले 13 बसों के माध्यम से करीब दो दर्जन रूट चलाए जा रहे थे, जिनकी संख्या अब एक दर्जन ही रह गई है। बसों की मरम्मत के लिए तैनात मिस्त्री को भी सोलन बुला लिया गया है। वहीं, सब डिपो में चालकों और परिचालकों की भी भारी कमी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में सोलन-पुन्नरधार, राजगढ़-नाहन और राजगढ़- बड़ग़ला रूट बंद किए गए थे वह अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सब डिपो खुलने पर यहां बसों की संख्या एवं रूट बढ़ेंगे लेकिन ऐसा न होने से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। राजगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, शिमला, अमृतसर और धर्मशाला आदि स्थानों के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। सब डिपो खुलने से लोगों को सीधी बस सेवाएं शुरू किए जाने की उम्मीद थी। ऐसा भी नहीं हुआ। लोगों ने मांग की है कि सब डिपो में बसें और रूट बढ़ाए जाएं। वर्कशाप, पेट्रोल पंप और टिकटों के पैसों का लेखा-जोखा यहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने माना कि सब डिपो में वांछित व्यवस्थाएं प्रारंभ नहीं हो पाई हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा में इस बारे में प्रश्न लगाया है। इस मामले को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से उठाएंगी और सभी व्यवस्थाएं किए जाने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed