फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper teachers in dadhahu school

Sirmour News: दो दिन में 17 विद्यार्थियों ने छोड़ा ददाहू स्कूल

Wed, 10 Apr 2024 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
no proper teachers in dadhahu school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू का भवन। संवाद
खास खबर--
विज्ञापन

सचित्र--
दो दिन में 17 विद्यार्थियों ने छोड़ा ददाहू स्कूल
स्कूल में प्रधानाचार्य समेत विज्ञान संकाय के सभी पद चल रहे हैं रिक्त
महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद तीन साल से चल रहे हैं रिक्त
घर-द्वार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के सरकारी दावे धरातल पर नाकाम
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। जिले की उन्नत पाठशालाओं में शुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में चल रही प्रवक्ताओं की कमी विद्यार्थियों को इस स्कूल से पलायन करने को विवश कर रही है।
इस स्कूल से दो दिन में विज्ञान संकाय के डेढ़ दर्जन के करीब बच्चे विद्यालय से त्याग प्रमाण पत्र लेकर दूसरे स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं। इस स्कूल में महत्वपूर्ण विषयों के सभी पद तीन साल से खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यहां प्रधानाचार्य, विज्ञान संकाय के सभी प्रवक्ताओं सहित वाणिज्य व अर्थशास्त्र के पद भी लंबे अर्से से रिक्त पड़े हुए हैं। हालांकि व्यवस्थाओं के संचालन को लेकर स्कूल प्रबंधन ने इन विषयों की बागडोर दूसरे प्रवक्ताओं को सौंप रखी है लेकिन फिर भी बात नहीं बन रही है, इसके चलते बच्चे स्कूल छोड़ने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों चल रहे प्रवेश सत्र के दौरान 17 विद्यार्थी यहां से स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेकर दूसरे स्कूलों का रूख कर चुके हैं। जानकारों की माने तो स्कूल में चल रहे रिक्त पदों पर जब भी किसी प्रवक्ता को भेजा जाता है वह अपनी सांठ गांठ करके दूसरे स्कूलों में तबादला करवा लेते हैं। इससे इस स्कूल में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी लगातार बनी हुई है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है।
---बाक्स
शिक्षित युवा स्वेच्छा से पढ़ाने को तैयार
स्कूल में जिन विषयों के रिक्त पद पड़े हुए हैं, उन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षित युवा स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं लेकिन विभागीय पेचीदगियों के चलते स्कूल प्रबंधन ऐसा करने में नाकाम है।
-----बाक्स
दो दिन में 17 बच्चों ने छोड़ा स्कूल
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश सैनी ने बताया कि इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दो दिन में इस स्कूल से 17 बच्चे एसएलसी लेकर छोड़ चुके हैं। विद्यार्थियों ने प्रवक्ताओं की कमी का तर्क देकर स्कूल छोड़ा है।

-----बाक्स
विभाग को भेजी जाएगी रिक्त पदों की रिपोर्ट
ददाहू स्कूल नामी स्कूलों में से एक है, यहां चल रही प्रवक्ताओं की कमी को विशेष तौर पर विभाग के ध्यान में लाया जाएगा। विद्यार्थियों के पलायन की जानकारी नहीं है, इसे लेकर स्कूल प्रबंधन से बात की जाएगी।
अजित चौहान, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा, जिला सिरमौर।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed