फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper staff in health centers of pachad

Sirmour News: खंड राजगढ़ के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लोगों को नहीं मिल रहा उपचार

Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
no proper staff in health centers of pachad
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के स्वीकृत 26 में से 21 पद हैं रिक्त, मरीज झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के कार्य प्रभावित, कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ
वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड राजगढ़ के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्टाफ की भारी कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य खंड अधिकारी कार्यालय राजगढ़ के अंतर्गत 13 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष व महिलाओं के 13-13 पद स्वीकृत हैं।
विकास खंड राजगढ़ की 33 पंचायतों के लिए मात्र 13 उप-स्वास्थ्य केंद्र हैं। 13 पद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष (मेल हेल्थ वर्कर) और 13 ही बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं (फीमेल हेल्थ वर्कर) के 13 पद स्वीकृत हैं। इसमें से मेल हेल्थ वर्कर के 12 पद खाली पड़े हैं, जबकि फीमेल हेल्थ वर्कर के नौ पद खाली हैं।
विज्ञापन

उपस्वास्थ्य केंद्र टाली भुज्जल, देवठी मझगांव, धाली, जदोल टपरोली, नेईनेटी, देवठी मझगांव, चाखल, पबियाना, कोठिया जाजर, भियानाघाट, भुईरा, छोगटाली व भलग में कोई भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैनात नहीं है। पहले यहां पर ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं थीं, लेकिन अब यह ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की भारी कमी से टीकाकरण और अन्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से चलाना मुश्किल का कार्य हो रहा है। वहीं जो कर्मी तैनात हैं उनके पास तीन-तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का कार्यभार है। ऐसे में काम का बोझ अधिक होने से वे भी परेशान हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रिक्त पदों की जानकारी समय-समय पर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। वहीं प्रतिनियुक्ति के सहारे में काम चलाया जा रहा है।
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने बताया कि वह विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों में रिक्त पदों के मुद्दे को उठाएंगी।
....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed