फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper facility in dadhahu post office

Sirmour News: उप-डाकघर ददाहू में न रजिस्ट्री हो रही न लेनदेन

Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
no proper facility in dadhahu post office
व्यवस्थाएं चरमराई और उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। उप-डाकघर ददाहू में पिछले कुछ दिनों से लगातार व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। डाकघर में न तो रजिस्ट्रियां हो रहीं हैं और न ही लोगों के लेनदेन से संबंधी कोई कार्य हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पर रहा है।

खासकर सरकारी कार्यालयों की जरूरी रजिस्ट्री पत्र भी लटक कर रह गए हैं। लोगों की पेंशन से संबंधित अन्य लेनदेन भी प्रभावित हो रहा है। जानकारी मिली है कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते बीते शुक्रवार से ही यह समस्या हो रही है। इससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उप-डाकपाल अमर सिंह चौधरी ने बताया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के चलते व्यवस्थाएं ठप हुईं हैं। इसको ठीक करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed