फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper bus facility in rajgarh

Sirmour News: राजगढ़ सब डिपो में बसें घटकर हुईं 10, रूट भी 32 से 22 पहुंचे

Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
no proper bus facility in rajgarh
-सब-डिपो बनने के बाद बसें बढ़ने के बजाय कम हुईं, ग्रामीण रूटों पर बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

-ओवरलोड बसों में सफर करने को मजबूर यात्री, गढ़ोल पीडग रूट पर देरी से पहुंच रही बस
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के राजगढ़ सब-डिपो में बसों की कमी का असर ग्रामीण परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है। वर्तमान में यहां 10 बसें संचालित हो रही हैं, जबकि सब-डिपो बनने से पहले 13 बसें थीं। इसी अवधि में बस रूटों की संख्या भी करीब 32 से घटकर 22 रह गई है। बसों की कमी के चलते कई रूटों पर यात्रियों को क्षमता से अधिक सवारियों के साथ सफर करना पड़ रहा है।
लोगों को उम्मीद थी कि सब-डिपो का दर्जा मिलने के बाद राजगढ़ में बसों की संख्या और ग्रामीण क्षेत्रों के रूट बढ़ेंगे, लेकिन स्थिति इसके विपरीत बनी हुई है। नरेश कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह के अनुसार किसी बस में तकनीकी खराबी आने पर उसका सीधा असर ग्रामीण रूटों पर पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गढ़ोल पीडग जाने वाले यात्रियों ने बताया कि इस रूट पर बस निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। इससे ग्रामीणों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है। लोगों के अनुसार बस पहले थानाधार जाती है और इसके बाद गढ़ोल पीडग की ओर रवाना होती है। इस कारण क्षेत्र के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। लोगों ने निगम प्रबंधन से राजगढ़ सब-डिपो में पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध करवाने और ग्रामीण क्षेत्रों के रूट नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि वर्तमान में 10 बसें हैं, इनमें एक इलेक्ट्रिक बस शामिल है। इनसे करीब 22 रूट संचालित किए जा रहे हैं। यदि बस डिपो में बसों की संख्या बढ़ती है तो रूट संचालन और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed