फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no own building of dadhahu college for five years

पांच साल से विद्यालय के छात्रावास में चल रहा डिग्री कॉलेज ददाहू

Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
no own building of dadhahu college   for five years
ददाहू स्कूल के छात्रावास में चल रहा डिग्री कालेज। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू को बीते पांच वर्षों में न तो भवन मिल पाया न ही स्टाफ। इसके चलते कॉलेज में पढ़ने वाले 340 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। हैरानी की बात है कि आजतक यह कॉलेज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के छात्रावास के दो कमरों व एक हॉल में चल रहा है। इससे न केवल ददाहू स्कूल के विद्यार्थियों को पिछले पांच साल से छात्रावास से महरूम रहना पड़ रहा है बल्कि कॉलेज के छात्रों समेत स्टाफ की दिक्कतें बढ़नी भी लाजमी हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की सरकार ने ददाहू में डिग्री कॉलेज की घोषणा करने के साथ सितंबर 2017 में इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया था लेकिन तभी से यहां प्राचार्य सहित प्राध्यापकों की कमी चली आ रही है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व भवन के लिए भूमि का चयन भी कर लिया गया था लेकिन राजस्व विभाग में इसका रिकॉर्ड नहीं है। यह कॉलेज ददाहू तहसील के अंतर्गत पढ़ने वाली करीब दो दर्जन पंचायतों को मिलाकर आसपास की कुल 30 पंचायतों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि कॉमर्स विषय की कक्षाओं को यहां अभी तक शुरू ही नहीं किया जा सका है। कॉलेज में अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र विषय के एक-एक और कॉमर्स के दो प्राध्यापकों के पद खाली हैं। यहां हिंदी और राजनीतिक शास्त्र सहित एक क्लर्क व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को ही भरा गया है। इसके अतिरिक्त लिपिक, वरिष्ठ सहायक व लाइब्रेरियन के पद पर भी अभी तक कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है।
कॉलेज की व्यवस्था रामभरोसे ही चल रही है। पीजी कॉलेज नाहन के प्राचार्य को डिग्री कॉलेज ददाहू के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह नाहन से ही ददाहू कॉलेज की तमाम व्यवस्थाओं को चला रहे हैं। डिग्री कॉलेज ददाहू के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज ने बताया कि प्रस्तावित भूमि अभी तक कॉलेज के नाम नहीं हो पाई है।

राजस्व विभाग से इस बारे में पत्राचार किया जा रहा है। भूमि विभाग के नाम होने के बाद ही आगे कदम बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज की लोकेशन को लेकर जियो टैगिंग कराने के प्रयास जारी है ताकि एफसीए की स्वीकृति मिलने में सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार और विभाग को निरंतर लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed