फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no menifold facility in woman ward nahan medical collegae and woman getting oxygen by cylinder

मरीजों को सिलिंडर के माध्यम दी जा रही ऑक्सीजन

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
no menifold facility in woman ward  nahan medical collegae and woman getting  oxygen  by cylinder
नाहन के महिला मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन मरीज, जिसे सिलिंडर के माध्यम से आक्सीजन की आपूर्ति की ग? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन के मेडिकल महिला वार्ड में अभी भी सिलिंडर के माध्यम से उपचाराधीन मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। धरातल पर बने मेडिकल कॉलेज के सबसे पुराने इस वार्ड को अभी तक मेनिफोल्ड सुविधा से नहीं जोड़ा गया है, जबकि अन्य लगभग सभी वार्डों को इस सुविधा से जोड़ दिया गया है। सभी वार्डों में पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

महिला मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लगाए गए हैं। आपातकालीन से वार्ड में रेफर किए गए गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ती है तो सिलिंडर लाने और ले जाने में वार्ड ब्वाय और अन्य कर्मियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सिलिंडर लाने के लिए हालांकि लिफ्ट का सराहा लिया जाता है लेकिन वह भी लगभग खराब रहती है। ऐसे में वार्ड तक भरा हुआ सिलिंडर लाने और खाली वापस पहुंचाने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक सिलिंडर का वजन लगभग 100 किलोग्राम से अधिक होता है, ऐसे में उसे लाने और ले जाने जोखिम भी रहता है। मेडिकल महिला वार्ड में इस समय करीब 20 बिस्तर क्रियाशील हैं। इनमें सर्दी, खांसी, जुखाम, छाती और अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार चल रहा है। इस बारे में कई बार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक यहां यह सुविधा सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. श्याम लाल कौशिक ने बताया कि धरातल पर बने महिला मेडिकल वार्ड की ऊपरी मंजिलों के वार्डों में मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वार्ड में भी मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कार्य के पूरा होने के बाद महिला मेडिकल वार्ड को भी मेनिफोल्ड सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed