फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no facility of ultrasound in dadhau hospital

ददाहू अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए खाने पड़ रहे धक्के

Sat, 14 May 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Sat, 14 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
no facility of ultrasound in dadhau hospital
अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

ददाहू (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सिविल अस्पताल ददाहू में पिछले करीब एक माह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इस वजह से रोगियों विशेषकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रत्येक महिला को 5 सौ से 7 सौ रुपये तक खर्च करके अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला मुख्यालय नाहन जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन



 सविल अस्पताल ददाहू में शनिवार को सप्ताह में मात्र एक दिन अल्ट्रासाउंड करने की सुविधा प्रदान थी लेकिन पिछले एक माह से शनिवार को भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इस कारण महिलाएं घंटों चिकित्सक की प्रतिक्षा में खाली पेट बैठी रहती हैं लेकिन उन्हें दोपहर बाद निराश होकर घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


शनिवार को ददाहू अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए जिस कारण महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। कोटिधीमान निवासी आशा तोमर, जरग निवासी सुखमा देवी, भरोग भनेड़ी निवासी कांता व पनार की विमला ने बताया कि वह शनिवार को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए विशेषतौर पर ददाहू अस्पताल आई थी लेकिन अल्ट्रासाउंड न होने की सूचना देकर वापिस भेज दिया। उन्हें अपना अतिरिक्त किराया खर्च करके नाहन जाना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि वह पिछले तीन सप्ताह से ददाहू अस्पताल के चक्कर काट रही हैं लेकिन उन्हें अल्ट्रासाउंड का कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में मात्र एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। उनसे पांवटा अस्पताल में सेवाएं ली जा रही हैं। पूरे जिले में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते अल्ट्रासाउंड की दिक्कतें पैदा हो रही हैं। अगले शनिवार को निश्चित तौर पर ददाहू में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed