फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no facility of counter for submitting electricty bill

बिजली बिल जमा करवाने काउंटर नहीं

Sat, 14 May 2016 11:08 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 14 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
no facility of counter for submitting electricty bill
बिजली - फोटो : अमर उजाला

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करवाना जी का जंजाल बना हुआ है। चिलचिलाती गर्मी में घंटों खड़े होकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को बिजली का बिल जमा करवाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 14 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के शहर में तीसरा काउंटर खोलने की मांग पिछले पांच सालों से लंबित है। बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि के दौरान विद्युत विभाग के गुन्नूघाट एवं पुलिस लाइन के समीप स्थित काउंटर पर उपभोक्ताओं की काफी भीड़ उमड़ी रहती है।

विज्ञापन


उपभोक्ता शिल्पा कश्यप, शगुन, याद राम, एंजल, वाटिका, इशिता, अर्शिता, पारूल, शिवानी, नीलम, गौरव, रजत कश्यप आदि ने बताया कि दोनों काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। बार-बार इंटरनेट डाउन होने के कारण भी बिल जमा करवाने में समय अधिक लगता है जिस कारण उन्हें घंटों तक लाइन में खड़े होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पिछले पांच सालों से तीसरे काउंटर की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग उनकी मांग को अनसुनी कर रहा है।
विज्ञापन

....बाक्स...
वरिष्ठ नागरिकों ने कई बार उठाई मांग
वार्ड एक समाजसेवी दलीप सिंह वर्मा, प्रेमपाल महिंद्रू, शिवालिक विकास मंच के मुख्य संरक्षक बीबी अग्रवाल, पूर्व पार्षद नीति अग्रवाल, अशोक विक्रम, निशा अग्रवाल, प्रो. अमर सिंह चौहान आदि ने कहा कि इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन विभाग तीसरे काउंटर की मांग अनसुनी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नेट डाउन हो तो हाथों से काटें जाएं बिजली बिल
उधर जिला कोली समाज के अध्यक्ष भगत राम पुंडीर का कहना है कि विद्युत विभाग को नाहन में बिल काउंटरों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो। आज किसी के पास भी इतना समय नहीं कि वह दो-दो घंटे लाइन में खड़े होकर अपना बिल जमा करवाए। विभाग सुनिश्चित करे कि जब नेट डाउन हो तो कर्मी रसीद बुक से बिजली के बिल काटे ।

---
शीघ्र ही तीसरा काउंटर खोला जाएगा
उधर एसडीओ विद्युत बोर्ड नाहन आरके शर्मा का कहना है कि तीसरे काउंटर खोलने के लिए नप से जगह ली जा रही है। कमरे का निर्माण अंतिम चरण में है। जैसे ही कार्य पूर्ण होता है उपभोक्ताओं के लिए तीसरा काउंटर खोल दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed