फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no facility in nohradhaar health center

Sirmour News: नौहराधार अस्पताल में चिकित्सक चार, बिस्तरों की संख्या महज दो

Tue, 12 Dec 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
no facility in nohradhaar health center
नौहराधार सीएचसी में दो बिस्तर पर लेटे मरीज। संवाद
नौहराधार अस्पताल में बिस्तरों की कमी से मरीज परेशान
विज्ञापन

अस्पताल में बिस्तर न होने से राजगढ़, सोलन या नाहन रेफर करने पड़ रहे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दर्जा बढ़ा, पर नहीं बढ़ी बिस्तरों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग में कहीं स्टाफ की दरकार है तो कहीं मूलभूत सुविधाओं की कमी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार की स्थिति इससे थोड़ी विपरीत है। यहां पर उपचार के लिए स्टाफ तो है लेकिन मरीजों को दाखिल करने के लिए बिस्तर न के बराबर हैं। ऐसे में गंभीर रूप से बीमार लोगों को नाहन व सोलन रेफर करना पड़ रहा है।
नौहराधार सीएचसी में मरीजों को दाखिल करने के लिए मात्र दो बिस्तरों की व्यवस्था है। जबकि यहां पर चिकित्सकों के चार पद स्वीकृत हैं। सभी यहां सेवाएं दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि सरकार और विभाग ने यहां चिकित्सकों के पद तो सृजित किए हैं लेकिन मरीजों को दाखिल करने के लिए बिस्तर की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

ऐसे में हजारों की आबादी वाले इस इलाके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम होना पड़ रहा है। इस अस्पताल को सीएचसी का दर्जा तो मिला लेकिन सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी भी नहीं हैं। आज भी यहां दो बिस्तरों से काम चलाया जा रहा है। कई बार आपात स्थिति में एक बिस्तर पर दो मरीज भी भर्ती किए जा रहे। अधिकतर मरीज को यहां से रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में सामान्य तौर पर 100 के करीब ओपीडी होती है। इन दिनों वायरल फीवर के चलते ओपीडी में इजाफा हो रहा है। केंद्र में केवल दो बिस्तर हैं। ऐसे में चिकित्सकों को मरीजों को दाखिल करने में दिक्कतें हो रहीं हैं।
हालांकि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का कार्य चल रहा है लेकिन तब तक यहां उपचार करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का निरंतर सामना करना पड़ेगा। बता दें कि इस अस्पताल को सात साल पहले सीएचसी का दर्जा तो मिला लेकिन सुविधाएं जस की तस रखीं।



बीएमओ संगड़ाह डाॅ. अतुल भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में कमरों के अभाव में दो बिस्तर लगाए गए हैं। अस्पताल की नया भवन तैयार हो रहा है। इस भवन में मरीजों को अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा मिलेगी।

नौहराधार सीएचसी में दो बिस्तर पर लेटे मरीज। संवाद

नौहराधार सीएचसी में दो बिस्तर पर लेटे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed