{"_id":"6580402dd17f9fbcd80e4554","slug":"no-any-teacher-in-ioj-bendli-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14833-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोज बेंदली स्कूल में नहीं शिक्षक, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोज बेंदली स्कूल में नहीं शिक्षक, छात्र परेशान
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला रोज बेंदली में बच्चों को पढ़ाते डेपुटेशन पर आए अध्यापक। संवाद
सचित्र-
रोज बेंदली स्कूल में नहीं शिक्षक, छात्र परेशान
दूसरे स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर भेजे जा रहे शिक्षक
स्कूल प्रबंधन समिति ने जताया रोष, बोले बच्चों को नहीं मिल रही अच्छी शिक्षा
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड नाहन के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोज बेंदली को चलाने के लिए दो और स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई दांव पर लग रही है।
इन दिनों रोज बेंदली स्कूल में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है, यहां छह बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग इन बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर भेज रहा है। यह राहत की बात है लेकिन समस्या यह है कि इससे दूसरे स्कूलों की पढ़ाई और दूसरे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
हर दिन अलग-अलग जगह से शिक्षक भेजे जाने के कारण रोज बेंदली स्कूल में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इससे बच्चों के अभिभावकों में भी रोष पनपा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला धौण की केंद्रीय मुख्य शिक्षक के अधीन धौण समेत रोज बेंदली, कन्यौण, सेर बडोग, आरवाली काटली और रामा पाठशालाएं हैं। इनमें से रोज बेंदली स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है, जबकि कन्योण और रामा स्कूल में ही दो-दो शिक्षक हैं। बाकी दो स्कूल वैसे ही एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।
ऐसे में रोज बेंदली स्कूल में अध्यापक की कमी को पूरा करने के लिए रामा और कन्यौण स्कूल से प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजे जा रहे हैं। इससे रामा में पढ़ रहे 28 और कन्योण में 20 बच्चों की भी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उधर रोज बेंदली स्कूल में रोज अलग-अलग स्कूलों से अध्यापक आने के कारण अभिभावक भी नाखुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं और यहां नियमित शिक्षक न होने से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है।
स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान काकी देवी, सदस्य सुनीता देवी, किरण बाला और बाबू राम ने बताया कि रोज बेंदली पाठशाला प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि यहां पर नियमित शिक्षक की तैनाती की जाए।
केंद्रीय मुख्य शिक्षक धौण कमलेश चौहान ने बताया कि रोज बेंदली स्कूल में पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग स्कूलों से शिक्षक भेजे जा रहे हैं।
नाहन शिक्षा खंड के बीईईओ महिमा दत्त ने बताया कि रोज बेंदली स्कूल चंद रोज पहले ही शिक्षकों से खाली हुई है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। बहरहाल प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजे जा रहे हैं।
-- -- -- संवाद