फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no alert in hp boarder

Sirmour News: उत्तराखंड पुलिस अलर्ट नजर आई, हिमाचल सीमा पर नहीं दिखी सतर्कता

Tue, 11 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
no alert in hp boarder
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद हिमाचल के साथ लगते कुल्हाल बैरियर पर पड़ोसीराज्य की पुलिस टीम अलर्ट
(लाइव कवरेज)
विज्ञापन

हरियाणा-उत्तराखंड सीमा के राज्य बैरियरों पर खास चौकसी नजर नहीं आई
गोबिंदघाट और बहराल बैरियरों पर मात्र टोल टैक्स वसूलने को रुक रहे वाहन
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। समय दोपहर 12:05 मिनट, स्थान उत्तराखंड राज्य का कुल्हाल बैरियर। पड़ोसी राज्य के चेक पोस्ट पर करीब आधा दर्जन जवान तैनात नजर आए। बाहरी राज्य से पहुंचने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। दिल्ली ब्लास्ट के बाद पड़ोसी राज्य की पुलिस सीमा बैरियरों पर सतर्क (अलर्ट) नजर आई। वहीं, उत्तराखंड से लगते हिमाचल राज्य सीमा बैरियर पर सतर्कता जैसी कोई हलचल नजर नहीं आई। ठीक ऐसा की दृष्य हरियाणा राज्य सीमा पर भी नजर आया। बहराल बैरियर पर कोई पुलिस जवान नजर नहीं आया।

बता दें कि दिल्ली लाल किले के समीप हुए ब्लास्ट के बाद हिमाचल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश की सीमाओं में चौकसी के साथ-साथ वाहनों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में हिमाचल की राज्य सीमा पर सतर्कता जांचने को लेकर टीम सबसे पहले दोपहर के समय उत्तराखंड राज्य सीमा पर पहुंची। पड़ोसी राज्य कुल्हाल बैरियर पर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आई। आवाजाही वाले हर वाहन पर निगरानी रखी जा रही थी, प्रवेश करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले यमुना पुल से हिमाचल में प्रवेश करने पर गोबिंदघाट बैरियर पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नजर नहीं आया। बाहरी राज्य से पहुंच रहे वाहन केवल टोल टैक्स की पर्ची कटवाने को कुछ पल रुकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर दो बजे हरियाणा राज्य सीमा पर स्थित बहराल बैरियर पर पहुंचने पर कोई पुलिस जवान नजर नहीं आया। स्थानीय क्षेत्र के लोगों से पूछने पर पता चला कि कुछ माह पहले इस बैरियर से पुलिस जवानों को ही हटा दिया गया है। मंगलवार को इस राज्य सीमा बैरियर पर कोई पुलिस या होमगार्ड का कर्मी नजर नहीं आया। यहां पर भी हरियाणा की तरफ से पहुंच रहे वाहनों से टोल टैक्स की पर्ची कटवाने को रुकवाया जा रहा था। बैरियर पर किसी भी तरह का कोई अलर्ट या चेकिंग करते हुए कोई भी नजर नहीं आया।
इसके बाद सतीवाला के समीप चार ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की टीम स्पीडों मीटर से वाहनों की रफ्तार की जांच करते जरूर नजर आई। दोपहर 2:45 बजे एनएच-907 और एनएच-07 पर एक पीसीआर वैन महादेव चौक के समीप जरूर नजर आई, लेकिन बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले वाहनों की जांच करते कोई नजर नहीं आया।


डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि रात के समय नाके लगाए जा रहे हैं। बहराल से पुलिस का नाका पहले ही हटा दिया गया था। पांवटा साहिब में पहले ही स्टाफ की कमी है। फिर भी पीसीआर वैन घूम रही है और बीच-बीच में नाके लगाए जा रहे हैं। खासकर संदिग्ध लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed