फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp rally in ponta on road issues

Sirmour News: बदहाल सड़कों को लेकर भाजपा आज निकालेगी सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली

Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
njp rally in ponta on road issues
भाजपा पांवटा साहिब मंडल की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
-पांवटा साहिब में 9 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा सुखराम चौधरी
विज्ञापन

-भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक शुक्रवार को यहां आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक में फैसला लिया कि 8 अगस्त को बदहाल सड़कों को लेकर आक्रोश रैली निकालेंगे। जबकि, 9 अगस्त को पांवटा साहिब भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में विधायक सुखराम चौधरी ने डीएमएफटी के माध्यम से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए स्वीकृत लगभग 2 करोड़ रुपये की विकास राशि का विस्तृत विवरण भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। इस राशि से विभिन्न पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह ने कहा कि सरकार एवं विभाग की उदासीनता के चलते अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन जनसमस्या को लेकर 8 अगस्त को पांवटा विधानसभा क्षेत्र में खराब एवं जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध में प्रातः 10 बजे अंबोया, दोपहर 12 बजे गोजर तथा दोपहर दो बजे नवादा में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। जबकि, 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का एकत्रीकरण प्रातः 9:30 बजे शहीद स्मारक, अमरगढ़-सूरजपुर में होगा। ------
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत यात्रा बद्रीपुर, मेन बाजार, बागरण चौक, शहीद स्मारक बेड़ेवाला होते हुए मानपुर देवड़ा में संपन्न होगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हों तथा इसे राष्ट्रभक्ति का एक ऐतिहासिक आयोजन बनाएं।
बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी, प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ठ सह-संयोजक मदन मोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

बॉक्स...
सुनील चौधरी व राजेंद्र चौधरी को मिला नया जिम्मा
बैठक में मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए सुनील चौधरी को भाजपा मंडल पांवटा का वरिष्ठ मीडिया प्रभारी तथा राजेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed