{"_id":"695d08747c5901ca990d8cd6","slug":"njp-district-spokesman-press-confrence-nahan-news-c-177-1-ssml1028-168936-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार बताएं आखिर प्रदेश का पैसा कहां जा रहा है : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार बताएं आखिर प्रदेश का पैसा कहां जा रहा है : रावत
विज्ञापन
प्रताप सिंह रावत भाजपा जिला प्रवक्ता सिरमौर
सचित्र-
भाजपा प्रवक्ता ने प्रदेश में विकास कार्य बंद पड़े होने का दिया हवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह/नौहराधार(सिरमौर)। भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने तीन साल हो गए हैं। इसके बाद भी विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं। प्रेस को जारी बयान में रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि आखिर प्रदेश का पैसा कहां जा रहा है।
रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पद संभालते ही पूरे प्रदेश में हजारों सरकारी संस्थान बंद कर दिए। जनता को इन संस्थानों से लाभ मिलना था। आज लोग उस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता का पैसा विकास में लगाने की बजाए अपने मित्रों पर लूटा रहे हैं, जो बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्राकृतिक आपदा का पैसा भी अपने कार्यकर्ताओं पर लूटा रही है। जिनका प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है उनको आज तक भी राहत के नाम पर कोई पैसा नहीं मिला है। जिनका प्राकृतिक आपदा से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है ऐसे लोगों को हल्का पटवारी की झूठी रिपोर्ट लगाकर पैसा दिलवा रहे हैं। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की।
विज्ञापन
-- -- संवाद