{"_id":"664622ad3634ad7bd10813a2","slug":"nitika-sharma-of-sirmaur-won-silver-medal-in-1500-meter-long-distance-race-in-odisha-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सिरमौर की बेटी नितिका शर्मा ने ओडिशा में जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सिरमौर की बेटी नितिका शर्मा ने ओडिशा में जीता सिल्वर मेडल
Thu, 16 May 2024 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 May 2024 08:51 PM IST
सार
जिला सिरमौर के गांव गुड्डी मानपुर की नितिका शर्मा दौड़ स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन
नितिका शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव गुड्डी मानपुर की नितिका शर्मा दौड़ स्पर्धा में फिर दबदबा बनाया है। नितिका ने ओडिशा के भुवनेश्वर में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। नितिका शर्मा ने 1500 मीटर की लंबी दूरी की दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन
नितिका शर्मा ने अब तक करीब एक दर्जन राष्ट्रीय स्तर के मेडल अपने नाम किए हैं। सीनियर नेशनल में उनका पहला मेडल है। बीते दिनों नितिका ने बंगलूरू के साई एनएसएससी में प्रवेश पाया है। यहां पर नामी प्रशिक्षकों से तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व वह ऊना में एथलेटिक कोच राकेश चौधरी के पास प्रशिक्षण ले चुकी हैं। कोच राकेश चौधरी ने बताया कि भुवनेश्वर में हुई सीनियर नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में नितिका ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। सीनियर नेशनल में उसका पदार्पण था और शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन