फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nishant appoiunetd as sdm in nadaun

Sirmour News: राजगढ़ क्षेत्र के बेटे निशांत बने एसडीएम

Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
nishant appoiunetd as sdm in nadaun
निशांत शर्मा, एसडीएम
नादौन के एसडीएम का संभाला कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के हाब्बन निवासी होनहार युवा निशांत शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में शिक्षा ग्रहण करके वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के निर्वाचन क्षेत्र नादौन में बतौर एसडीएम का कार्यभार संभाला है। इनकी हाल ही में हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं में इंडक्शन हुई है। इससे पहले निशांत शर्मा चौपाल, गोहर, सुजानपुर टीहरा, टूटू और नादौन में बतौर खंड विकास अधिकारी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।
गौर रहे कि निशांत शर्मा का जन्म राजगढ़ की पझौता घाटी के गांव हाब्बन में वर्ष 1989 में हुआ। इनके पिता देशराज शर्मा एक व्यवसायी हैं और माता निर्मल शर्मा एक आदर्श शिक्षिका रहीं हैं। इन्होंने मैट्रिक तक की शिक्षा अपने गांव हाब्बन से उत्तीर्ण की। डिग्री कॉलेज सोलन से बीएससी और लोक प्रशासन विषय में मास्टर डिग्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला से सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण करके सर्वप्रथम इन्होंने चौपाल में बतौर खंड विकास अधिकारी अपनी सेवाएं आरंभ की थी।
विज्ञापन


वर्ष 2020 में भारत के प्रतिष्ठित स्कॉच ग्रुप की तरफ से निशांत शर्मा को मनरेगा पार्क के लिए स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से विभूषित किया गया था। वर्ष 2021 में निशांत शर्मा ने ग्रामीण पर्यटन क्षेत्रों के विकास में उल्लेखनीय कार्य किया। इसके अतिरिक्त इन्होंने मनरेगा को नई दिशा देने और नए-नए नवाचार करके जनहित में बड़े बड़े प्रोजेक्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदेश सरकार ने निशांत शर्मा को वर्ष 2021 में निजी तौर पर स्टेट सिविल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सिविल सर्विस अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रदेश में अब तक केवल निशांत शर्मा एक मात्र खंड विकास अधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed