फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nirankari mission smagam

अज्ञानतावश हम जीवन में अंधेरा ढोने का कर रहे हैं प्रयास : अविनाश गर्ग

Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nirankari mission smagam
संत निरंकारी मिशन के जोन सोलन के सौजन्य से पांवटा साहिब में आयोजित समागम में कार्यक्रम की प्रस
भाषाओं के संगम से ही युवाओं में मर्यादा और मिलवर्तन से ही आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन की नींव संभव
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन के जोन नंबर 5-ए सोलन के सौजन्य से पांवटा साहिब में इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। संत निरंकारी मिशन के जोन नंबर 5-ए सोलन के सौजन्य से पांवटा साहिब में इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में निरंकारी मंडल दिल्ली गुरुग्राम से आए मुख्य वक्ता अविनाश गर्ग ने विशाल निरंकारी परिवार को संबोधित किया।
अविनाश गर्ग ने कहा कि आज मानव भक्ति को अपनी सोच के मुताबिक परिभाषित करने में लगा है जबकि सत्य कुछ और है। अज्ञानतावश हम जीवन में अंधेरा ढोने का प्रयास कर रहे हैं। जब तक हम इस परमात्मा की जानकारी पूर्ण सतगुरु के द्वारा प्राप्त नहीं करते तब तक हम इस संसार की दौड़ में भागे रहते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन सत्य की आवाज को विभिन्न भाषाओं के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज युवाओं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से हम सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का युवा बनावटी दुनिया की चकाचौंध की अंध दौड़ और कुसंगति की ओर जा रहा है, जहां केवल भटकन ही है, इन सब से बचने का एक ही उपाय है वह है परमात्मा के प्रति समर्पण और बड़ों का होश एवं युवाओं का जोश।
विज्ञापन
विज्ञापन

निस्संदेह सतगुरु के इस दिव्य संदेश द्वारा इन्होंने उपस्थित युवा श्रद्धालुओं को सतगुरु की सोच के जीवन में गहराई से अपनाने की ओर प्रेरित किया और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। यह केवल तभी संभव है जब हम हर भाषाओं के संगम से युवाओं को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर इनमें मर्यादा और मिलवर्तन की नींव रखने में कामयाब होंगे और आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की नींव भी तभी संभव हो सकेगी।
जोन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने अपने संबोधन में कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज आज युवाओं को सत्य की राह पर चलने का दिव्य संदेश दे रही हैं। वहीं विभिन्न मंचों के गठन मिशन के संदेश को प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है जिसे निरंकारी युवा संगोष्ठी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। युवाओं की प्रतिभा को उजागर करता है तथा निरंकारी संगीत एवं कला संस्थान की स्थापना संगीत के प्रति प्रेम को सभी के साथ साझा करने के लिए की गई है।
इस इंग्लिश मीडियम संत समागम में अनेक युवाओं ने अंग्रेजी व हिंदी भाषा का सहारा लेकर अपने गीतों व विचारों द्वारा संत निरंकारी मिशन के मुख्य उद्देश्य को उजागर किया। इसमें मानव को ‘निरंकार’ यानी एक परमात्मा, सर्वव्यापी ईश्वर से साक्षात्कार करवाना है, जिससे व्यक्ति ब्रह्मज्ञान प्राप्त करे और अज्ञानता व नकारात्मक विचारों से मुक्त होकर प्रेम, सहिष्णुता और सकारात्मकता से भरा जीवन जिए।

अंत में निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा पांवटा साहिब के मुखी एवं ज्ञान प्रचारक सिया राम ने इस समागम में आए सैकड़ों युवा व स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद किया तथा विशेष रूप से निरंकारी सेवादल का जिन्होंने इस समागम को सुंदर रूप प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।---------

संत निरंकारी मिशन के जोन  सोलन के सौजन्य से पांवटा साहिब में आयोजित समागम में कार्यक्रम की प्रस

संत निरंकारी मिशन के जोन सोलन के सौजन्य से पांवटा साहिब में आयोजित समागम में कार्यक्रम की प्रस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed