{"_id":"6ae08e2d78f8930aa0016628","slug":"nine-road-of-shilai-in-pmgsy-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192663-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिलाई की नौ सड़कें पीएमजीएसवाई-4 में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिलाई की नौ सड़कें पीएमजीएसवाई-4 में शामिल
विज्ञापन
-पूर्व विधायक बलदेव तोमर और सांसद सुरेश कश्यप का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की नौ प्रस्तावित सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 की सूची में शामिल किया गया है। इन सड़कों के योजना में शामिल होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत होने और आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जगी है। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पीएमजीएसवाई-4 की सूची में शामिल शिलाई क्षेत्र की नौ प्रस्तावित सड़कों में ग्वाली से नेड़ा खड्ड वाया भंगाटा, बेलाड़ी, मुनूई, एनएच-707 फेंडूवाला से बाग चचरेड़ा वाया मंगताड़ी, बांदली से ढाढस, गुनाड़ से डीयांडों वाया कामौटा, कोटी से नेड़ा, लोजा से हल्लांह, भटनोल से बड़ालानी वाया भटवाड़, भंगाटा से कलाणी वाया देमाना, पिगनोर और घासन से नेरा वाया बोबरी बश्वा सड़क शामिल हैं।
इन सड़कों को योजना में शामिल किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर और सांसद सुरेश कुमार कश्यप का आभार जताया है। लोगों का मानना है कि बेहतर सड़क सुविधा से दूरदराज के गांवों को लाभ मिलेगा और ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के शिलाई मंडल के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने इन सड़कों के योजना में शामिल होने की पुष्टि की है। अब क्षेत्रवासियों को इनके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने और सड़क सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की नौ प्रस्तावित सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 की सूची में शामिल किया गया है। इन सड़कों के योजना में शामिल होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत होने और आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जगी है। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पीएमजीएसवाई-4 की सूची में शामिल शिलाई क्षेत्र की नौ प्रस्तावित सड़कों में ग्वाली से नेड़ा खड्ड वाया भंगाटा, बेलाड़ी, मुनूई, एनएच-707 फेंडूवाला से बाग चचरेड़ा वाया मंगताड़ी, बांदली से ढाढस, गुनाड़ से डीयांडों वाया कामौटा, कोटी से नेड़ा, लोजा से हल्लांह, भटनोल से बड़ालानी वाया भटवाड़, भंगाटा से कलाणी वाया देमाना, पिगनोर और घासन से नेरा वाया बोबरी बश्वा सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन
इन सड़कों को योजना में शामिल किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर और सांसद सुरेश कुमार कश्यप का आभार जताया है। लोगों का मानना है कि बेहतर सड़क सुविधा से दूरदराज के गांवों को लाभ मिलेगा और ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के शिलाई मंडल के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने इन सड़कों के योजना में शामिल होने की पुष्टि की है। अब क्षेत्रवासियों को इनके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने और सड़क सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।