{"_id":"671f7fdbcf6b8548ce07f405","slug":"nhandara-in-nahan-medical-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-135503-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोगियों और तीमारदारों के लिए अंजुमन इस्लामिया नाहन ने लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोगियों और तीमारदारों के लिए अंजुमन इस्लामिया नाहन ने लगाया भंडारा
विज्ञापन
सचित्र--
रोगियों और तीमारदारों के लिए अंजुमन इस्लामिया नाहन ने लगाया भंडारा
मेडिकल कॉलेज नाहन के बाहर सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी अंजुमन इस्लामिया सोसायटी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज नाहन के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में सैकड़ों रोगियों, उनके तीमारदारों और दूसरे लोगों ने राजमा-चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
अंजुमन इस्लामिया नाहन के प्रधान बॉबी अहमद की अगुवाई में इस भंडारे का आयोजन किया गया। एक दर्जन से अधिक युवाओं ने इसमें सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया। इस दौरान राजमा-चावल बांटे गए। यहां सैकड़ों लोगों ने इस भोजन को ग्रहण किया।
प्रधान बॉली अहमद ने बताया कि उनकी संस्था पहले भी यहां मेडिकल कॉलेज और पीजीआई में भी भंडारे का आयोजन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में लोगों को सुबह खाली पेट आना पड़ता है। भोजन के लिए अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं, कई लोगों के पास उपचार करवाने तक के पैसे नहीं होते, ऐसे लोगों की मदद के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर उपाध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद, अयूब खान, शौकत अली, फिरोज अली, जब्बर, साजिद, वमीम, रिजवान खान, मोहम्मद रफी, आयान अहमद अंसारी समेत अन्य लोगों ने सेवा प्रदान की।
-- -- संवाद