{"_id":"613a4fc08ebc3e1dd06516f3","slug":"nhai-removes-10-encroachments-in-badripur-nahan-news-sml3832179100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीपुर में एनएचएआई ने हटाए 10 अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
निर्माणाधीन फोरलेन को लेकर पांवटा साहिब के बद्रीपुर चौक पर हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : NAHAN
Link Copied
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब कालाअंब एनएच-07 मार्ग का करीब आठ किलोमीटर मार्ग फोरलेन किया जा रहा है। वीरवार को पांवटा में बद्रीपुर चौक के आसपास से दस अतिक्रमण हटाए गए। पुलिस टीम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के कार्य को अंजाम दिया। मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। एनएच प्राधिकरण टीम ने बताया कि पहले ही दो नोटिस जारी किए हैं और सुनवाई भी हो चुकी है। इसके बाद ही नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दो वर्ष पहले देहरादून पांवटा कालाअंब एनएच-07 को यमुनापुल से सूरजपुर तक करीब आठ किमी मार्ग फोरलेन कार्य प्रगति पर है। नेशनल हाईवे पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहले नोटिस भी जारी कर दिए थे। वीरवार को एनएच प्राधिकरण ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने को पीला पंजा चला दिया। बद्रीपुर के कुछ लोगों ने कुछ देर हल्का विरोध भी किया। एनएच प्राधिकरण टीम ने साफ कहा की पूरे नियमों और प्रक्रिया के तहत ही कार्य हो रहा है। लेकिन, पुलिस जवानों के साथ जेसीबी और अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने कार्रवाई जारी रखी। करीब डेढ़ दर्जन अतिक्रमणों में से दस वीरवार को हटा दिए गए हैं। इसमें नगर परिषद की चौक समीप बनी चार दुकानें भी शामिल हैं। चौक के पास नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालय भी हटाया जाएगा। इसके लिए भी पहले ही नगर परिषद पांवटा को नोटिस जारी किया जा चुका है। करीब डेढ़ दर्जन अतिक्रमण सड़क किनारे से हटाए जाने हैं। इसके बाद बद्रीपुर चौक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हो सकेगा। चौक के आसपास मार्ग चौड़ा होने से नेशनल हाईवे पर जाम लगने की समस्या कुछ कम हो सकेगी। उधर, एनएच प्राधिकरण के सहायक अभियंता सूर्यकांत ने बताया कि वीरवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले दो नोटिस जारी हो चुके थे। इनकी सुनवाई भी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।