फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nh ponta silai blocked in sirmaur

नेशनल हाईवे बंद होने से मुश्किल में किसान बागवान

Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
nh ponta silai blocked in sirmaur
पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर)। पांवटा शिलाई एनएच- 707 मार्ग तीन दिनों से ठप है। बड़वास कालीढांक के समीप भूस्खलन से करीब डेढ़ सौ मीटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। तीन दिनों से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। आलम यह है कि शीघ्र कोई बेहतर व्यवस्था नहीं हुई तो जिला शिमला और सोलन के हजारों किसानों-बागवानों, खनन व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों को करोड़ों की क्षति होगी। इसलिए सरकार को एनएच तैयार करने तक बेहतर वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था पर फोकस करना होगा।
विज्ञापन

हाटी किसान सभा शिलाई अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री का कहना है कि इस एनएच मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से शिमला और सिरमौर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इन दिनों विभिन्न इलाकों के किसानों का टमाटर, शिमला मिर्च, मिर्च, सब्जियों समेत नकदी फसल बाजार लाई जा रही है। अब शिमला से सेब सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे वक्त में एनएच मार्ग बंद होने से किसानों- बागवानों को करोड़ों की क्षति हो जाएगी।
विज्ञापन

सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा ने कहा कि 40 से अधिक बसें पांवटा से गिरिपार क्षेत्र में चलती है। जो आधी शिलाई क्षेत्र की तरफ फंसी हुई है। उत्तराखंड-हिमाचल सरकार में एनएच बंद रहने तक आपसी समझौता होने से बात बन सकती है। जनसुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार निजी बसों को टैक्स फ्री की सुविधा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरऊ के युवा व्यवसायी भरत ठाकुर का कहना है कि एनएच 707 मार्ग बंद होने से आम जनता परेशान है। तीन किमी सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। अभी भी सड़क शीघ्र बनने के कोई आस नजर नहीं हैं। पहले ही बुरे दौर से चल रहा खनन व्यवसाय भी मार्ग बंद होने से चौपट हो रहा है।
गिरिपार के पमता निवासी अत्तर सिंह कपूर ने कहा कि कफोटा से किलौड़ मार्ग सुचारु किया जाए। पुल के समीप बंद कर दिए जाने से इस मार्ग पर भारी वाहन नही चल पा रहे। मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बेहतर इस्तेमाल हो सकता है। तिलोरधार पमता बनोर मार्ग भी ठीक किया जाए। इन दिनों मार्ग बंद होने पर क्षेत्र के लोगों को सब्जी मंडी में दूर रास्ते से उत्पाद देरी से पहुंचने पर किसानों-बागवानों को नुकसान उठाना पड़ता है जिसमें समय और अतिरिक्त पैसे खर्च होते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार और प्रशासन जनता की सुविधा को शीघ्र उचित फैसले लें।

ट्रांसपोर्टर अखिल शर्मा का कहना है कि पांवटा से कफोटा करीब 41 किमी दूरी पड़ती है। जबकि कफोटा से बाया माशु जियोंग विकासनगर से पांवटा साहिब करीब 75 किमी दूर है। निजी बसों के इस मार्ग से आने पर करीब ढाई हजार कर प्रतिदिन देना पड़ सकता है। निजी बस संचालक पहले ही डिजल दाम बढ़ने से परेशानी में है। इस वैकल्पिक मार्ग से निजी बसों को 20 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed