फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   new iti in saindhaar and dhartidhaar will begin iin this satra in sirmaur

सैनधार व धारटीधार की नई आईटीआई में इसी सत्र से प्रवेश

Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
new iti in saindhaar and dhartidhaar will begin  iin  this satra in sirmaur
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के सैनधार और धारटीधार में खोली गई नई आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया इसी सत्र से शुरू होगी। इसको लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

सैनधार के बेचड़बाग और धारटीधार क्षेत्र के बिरला में आईटीआई की सुविधा प्रदान करने के साथ ही प्रवेश आरंभ करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

धारटीधार क्षेत्र के बिरला में खुली नई आईटीआई में चार ट्रेड सहित 14 पदों को सृजित किया गया है। इसमें इलेक्ट्रिीशियन, फीडर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आईटीआई (स्मार्ट सिटी) विषय में युवा प्रवेश ले सकेंगे। इन दोनों स्थानों पर आईटीआई खुलने से युवाओं को अब नाहन, पांवटा व माईना आदि स्थानों में जाने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग ने बाकायदा सोमवार को अधिसूचना जारी करके प्रवेश आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। धारटीधार में 14 और सैनधार में 13 पद सृजित किए गए हैं लेकिन दोनों स्थानों पर ट्रेडों की संख्या चार है। इनमें स्वेच्छा से युवा अपने पसंदीदा ट्रेडों में दाखिला ले सकेंगे। फिलहाल नई खुली इन आईटीआई में प्रशिक्षणों का संचालन निजी भवनों में किया जाएगा।
.......
छह बीघा जमीन दान में दी
धारटीधार क्षेत्र के बिरला में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अपनी छह बीघा मलकीयत भूमि को दान किया है जहां नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। उधर, इसी सत्र से प्रवेश शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, एपीएमसी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, बिरला पंचायत की प्रधान उषा शर्मा, भरोग बनेडी पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा, जतिन शर्मा, किरण देवी और सुखदर्शन आदि ने आईटीआई की अधिसूचना जारी करने पर भारी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed