{"_id":"673a258d61ef6de0ae06f7b4","slug":"near-attack-on-man-nahan-news-c-177-1-nhn1001-136914-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जंगल में बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने बोला हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जंगल में बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने बोला हमला, घायल
विज्ञापन
भालू के हमले के बाद घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। संवाद
जंगल में बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर भालू ने बोला हमला, घायल
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत नाया पंजोड में बकरियां चराने जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले के बाद व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से व्यक्ति की 25 से 30 बकरियां भी गायब हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलाराम (46) पुत्र कुंबिया राम निवासी गांव कफेनू नाया पंजोंड के साथ लगते जंगल जमनालटा धार में बकरियां चराने गया हुआ था। इस बीच व्यक्ति पर अचानक भालू ने हमला बोल दिया। भालू के हमले के बाद व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। गनीमत रही कि भालू ने व्यक्ति को घायल अवस्था में छोड़ दिया और वह वहां से चला गया।
उधर, आसपास के लोगों ने जैसे ही व्यक्ति के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दुलाराम को कंधे पर उठाकर सड़क तक लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से पीडित व्यक्ति की 25 से 30 बकरियां जंगल में गायब हैं। पंचायत प्रधान बारू राम ने पीडित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।