{"_id":"6a64b2e752e2943aa00a84a8","slug":"ndrf-exercise-in-jaton-nahan-news-c-177-1-nhn1002-184360-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनडीआरएफ ने जटौन बैराज का किया निरीक्षण, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनडीआरएफ ने जटौन बैराज का किया निरीक्षण, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
जटौन बैराज में सुरक्षा मापदण्डों की जानकारी हासिल करते एनडीआरएफ के जवान। संवाद
एनडीआरएफ ने जटौन बैराज का किया निरीक्षण, आपदा से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
-एरिया फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज के तहत बैराज की संरचना और सुरक्षा व्यवस्था को समझा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिले के रेणुकाजी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जटौन बैराज में एरिया फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ के निरीक्षक अभिमन्यु अपनी टीम के साथ जटौन बैराज पहुंचे और बैराज का विस्तृत निरीक्षण किया।
टीम ने बैराज की संरचना, जल प्रवाह प्रणाली और संभावित आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान को तेजी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक जानकारियां भी हासिल कीं। जटौन परियोजना के रेजिडेंट इंजीनियर (आरई) अशोक रुपटा ने एनडीआरएफ टीम को परियोजना की कार्यप्रणाली, बैराज के संचालन और सुरक्षा मानकों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि परियोजना में संभावित जोखिमों से निपटने के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों का नियमित रूप से पालन किया जाता है और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के क्षेत्र परिचय अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के दौरान मौके की परिस्थितियों से पहले से परिचित रहना है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में समय की बचत हो और अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षित जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक अभियंता रवींद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता तुषार वत्स सहित जटौन परियोजना के अन्य कर्मचारी तथा एनडीआरएफ के जवान भी मौजूद रहे।-- -- -- -
विज्ञापन
-एरिया फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज के तहत बैराज की संरचना और सुरक्षा व्यवस्था को समझा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिले के रेणुकाजी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जटौन बैराज में एरिया फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ के निरीक्षक अभिमन्यु अपनी टीम के साथ जटौन बैराज पहुंचे और बैराज का विस्तृत निरीक्षण किया।
टीम ने बैराज की संरचना, जल प्रवाह प्रणाली और संभावित आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान को तेजी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक जानकारियां भी हासिल कीं। जटौन परियोजना के रेजिडेंट इंजीनियर (आरई) अशोक रुपटा ने एनडीआरएफ टीम को परियोजना की कार्यप्रणाली, बैराज के संचालन और सुरक्षा मानकों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परियोजना में संभावित जोखिमों से निपटने के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों का नियमित रूप से पालन किया जाता है और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के क्षेत्र परिचय अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के दौरान मौके की परिस्थितियों से पहले से परिचित रहना है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में समय की बचत हो और अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षित जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक अभियंता रवींद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता तुषार वत्स सहित जटौन परियोजना के अन्य कर्मचारी तथा एनडीआरएफ के जवान भी मौजूद रहे।