{"_id":"64fc666dc5e1302258059a64","slug":"ncc-utkrist-programme-organised-in-ponta-sahib-degree-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-7865-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण में ईशिका ठाकुर और पोस्टर मेकिंग में काजल प्रथम रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण में ईशिका ठाकुर और पोस्टर मेकिंग में काजल प्रथम रहीं
विज्ञापन
( सचित्र)
भाषण में ईशिका ठाकुर और पोस्टर मेकिंग में काजल प्रथम रहीं
पांवटा साहिब कॉलेज में एनसीसी उत्कृष्ट कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब के एनसीसी इकाई ने शनिवार को उत्कृष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुनीत सागर अभियान और जी-20 सम्मेलन के महत्व को दर्शाया गया।
इस दौरान प्रश्नोत्तरी, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। साथ ही नुक्कड़ नाटक आयोजित हुए। एनसीसी कैडेट्स ने बेहतर प्रदर्शन से दर्शाया कि वे पुनीत सागर अभियान के प्रति संवादात्मक और जागरूक तथा ग्लोबल मुद्दों के प्रति भी गहरा ज्ञान रखते हैं।
प्रो. दीपा चौहान अंग्रेजी विभाग ने भाषण प्रतियोगिता में बतौर जज शिरकत की और कैडेट्स को सार्वजनिक रूप से बोलने के गुण भी साझा किए। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया। भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मामले पर जबरदस्त भाषण दिया। पोस्टर प्रतियोगिता के द्वारा उन्होंने इसके महत्व को सुंदरता से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में कैडेट ईशिका ठाकुर प्रथम एवं कैडेट चंचल द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट काजल पहले, कैडेट दीक्षा दूसरे एवं कैडेट सिमरन कश्यप तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कैडेट मुस्कान और कैडेट पायल की टीम ने पहले स्थान पर एवं एनसीसी (एसडी) के कैडेट अधित पाठक और कैडेट मयंक नेगी की टीम ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रितु पंत ने सभी कैडेट्स को कार्यक्रम की बधाई दी एवं जी-20 समिट के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के इस प्रयास को सराहा। इस सफल आयोजन ने युवाओं को पर्यावरण जागरूकता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, और नेतृत्व कौशल की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें बहुत ही रोचक अंदाज़ में कैडेट्स ने प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अपने विचार रखे और इसे रोकने के उपाय साझा किए। इस दौरान डॉ. पूजा भाटी, प्रो. अमिता जोशी, गुलाब सिंह मांटा समेत स्टॉफ सदस्य व कैडेट्स उपस्थित रहे।
संवाद