{"_id":"6a16c9bd1d7da7f86803a6d3","slug":"ncc-camp-in-shilai-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179581-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अनुशासन, परेड संचालन, सलामी और मार्चिंग की बारीकियों का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अनुशासन, परेड संचालन, सलामी और मार्चिंग की बारीकियों का किया अभ्यास
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में एनसीसी शिविर के दौरान परेड़ करते कैडे्टस। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन की ओर से शिलाई कॉलेज में द्वितीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-221 सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान के कुशल नेतृत्व में चल रहा यह शिविर तीन जून तक चलेगा।
इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 471 एनसीसी कैडेट्स और 35 स्टॉफ सदस्य भाग ले रहे हैं। शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से पहुंचे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
शिविर के माध्यम से कैडेट्स को सैन्य जीवन की मूलभूत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
शिविर के प्रथम व दूसरे दिन कैडेट्स का पंजीकरण और आवास व्यवस्था पूर्ण की गई। इसके बाद शिविर परिसर में परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स को शिविर की दिनचर्या, नियमों और विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई।
अगले दिन सुबह के सत्र में शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद ड्रिल प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, जिसमें कैडेट्स को अनुशासन, परेड संचालन, सलामी एवं मार्चिंग की बारीकियों का अभ्यास कराया गया।
शिविर के दौरान कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसमें उन्हें हथियारों की जानकारी, सुरक्षा नियमों और निशानेबाजी की तकनीकों का अभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ-साथ फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट की कक्षाओं में युद्ध क्षेत्र में कार्य करने की मूलभूत तकनीकों, छिपाव, आवागमन तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। मैप रीडिंग प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को नक्शे पढ़ने, दिशा ज्ञान एवं क्षेत्र पहचान की तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
शिविर के अंतर्गत ट्रैकिंग एवं साहसिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कैडेट्स में कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं टीम भावना विकसित हो सके।
-- -- संवाद