{"_id":"616336d28ebc3e489b053807","slug":"navratra-in-balasundri-temple-sirmaur-nahan-news-sml386793336","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, साढ़े नौ हजार ने भरी हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, साढ़े नौ हजार ने भरी हाजरी
विज्ञापन
सिरमौर के त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी के दर पर माथा टेकते श्रद्धालु ।
- फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में रविवार को आश्विन मास के चौथे नवरात्र पर आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। प्रथम नवरात्र के बाद चौथे नवरात्र के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान साढ़े नौ हजार श्रद्घालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी भरी और आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्र के चौथे दिन माता के दरबार में लगभग 9 लाख 93 हजार 270 रुपये नकदी, सोना दो ग्राम और चांदी 1380 ग्राम चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं ने अर्पित की गई। रविवार को अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई। मंदिर के कपाट मुख्य आरती के बाद सुबह पांच बजे खुल गए थे। सभी नियमों का पालन करते हुए माता के दर्शनों का लाभ लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी रामकुमार गौत्तम ने बताया कि प्रथम नवरात्रे से लेकर चौथे नवरात्रे तक कुल 27 हजार 500 श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। दिन में तीन बार मंदिर परिसर की सफाई और सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पीने के पानी और साफ-सफाई की भी व्यवस्था सुनियोजित तरीके से चल रही है। उन्होंने बताया कि चौथे नवरात्र पर साढ़े नौ हजार श्रद्घालुओं ने माता के दर शीश नवाया। इस दौरान 10 लाख रुपये के करीब नकदी के अलावा सोना और चांदी भी श्रद्घालुओं ने माता के दरबार में अर्पित किया।
विज्ञापन
............
...हितेश