{"_id":"6af457cfdb93cbc718081715","slug":"navghat-bridge-yamuna-river-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193848-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले नावघाट यमुना नदी पुल का एप्रोच रोड कार्य फिर से अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले नावघाट यमुना नदी पुल का एप्रोच रोड कार्य फिर से अटका
विज्ञापन
उत्तराखंड - हिमाचल को जोड़ने के लिए करीब 44 करोड़ लागत से तैयार नावघाट पुल का अप्रोच रोड़ योजना क
(खास खबर)
वर्ष 2021 में शिलान्यास, लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत वर्ष 2024 में हो चुका नए पुल का निर्माण
तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश की तरफ से एप्रोच रोड को भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद से लंबित कार्य
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को राहत देने के लिए भगानी के समीप विकासनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित यमुना नदी पर एक पुल का निर्माण किया गया है। वर्ष 2024 में नावघाट–भीमावाला पुल का निर्माण लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा चुका है, लेकिन हिमाचल की तरफ एप्रोच रोड को निजी भूमि अधिग्रहण विवाद से कार्य प्रभावित होता रहा है, सीमांकन करवाने को लेकर अब फिर योजना का कार्य लटका हुआ है। पुल शुरू होने से हिमाचल प्रदेश का गिरिपार क्षेत्र इलाका उत्तराखंड के विकासनगर बाजार से सीधा जुड़ जाएगा।
बता दें कि सन 1970 से यमुना नदी पर भगानी-नावघाट में पुल बनाने की मांग उठाई जाती रही है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वर्ष 2021 के अंत में पुल का शिलान्यास किया था। करीब 44 करोड़ लागत से नावघाट का नया पुल 2024 को तैयार भी हो गया है। हिमाचल की तरफ से यमुना नदी पुल के एप्रोच मार्ग का कार्य फिर से लटक गया है।
भूमि अधिग्रहण विवाद के कारण हिमाचल प्रदेश की तरफ से पुल तक आने वाली एप्रोच रोड (संपर्क सड़क) का काम अधूरा है। हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से इस कार्य के लिए करीब 85 लाख बजट की मंजूरी भी मिल गई थी। इस बजट की मंजूरी भी मिल गई। बीच में अप्रोच मार्ग कार्य फिर से शुरू हो गया था। सड़क के लिए भी 3.70 करोड़ मंजूरी मिल गई थी। कुछ माह पहले अप्रोच मार्ग का कार्य भी शुरू हुआ था लेकिन सीमांकन करवाने के लिए अब फिर से कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब राकेश खंडूजा और सहायक अभियंता रामभज तोमर ने कहा कि फिलहाल, पुल के अप्रोच रोड योजना को तैयार करने का कार्य रुका हुआ है। सीमांकन का कार्य पूरा होने के बाद कार्य फिर से शुरू करवाया जा सकेगा।
बॉक्स....
इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जा चुका : सुखराम चौधरी
पांवटा साहिब विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। इसके बाद अप्रोच मार्ग के लिए बजट प्रावधान भी हुआ। उम्मीद है कि शीघ्र इस योजना को पूरा करवा कर दोनों राज्यों की जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
बॉक्स...
करोड़ों बजट के बावजूद नावघाट पुल बना सफेद हाथी : यूकेडी
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के विकासनगर शहर कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद तोमर तथा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल समेत अन्य नेताओं ने इस परियोजना के लटकने पर नाराजगी जताई है और इसे सफेद हाथी करार दिया है क्योंकि करोड़ों खर्च कर पुल तैयार होने के तीन वर्षों के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सीमा में आने वाली संपर्क (अप्रोच) सड़क का विवाद सुलझाए बिना परियोजना को आगे बढ़ाना सरकारी अदूरदर्शिता का उदाहरण है।
उत्तराखंड की तरफ से पुल का निर्माण कार्य पूरा : मुन्ना सिंह चौहान
उत्तराखंड विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ने कहा कि उत्तराखंड की तरफ से पुल का पूरा निर्माण हो चुका है। हिमाचल की तरफ से पुल का एप्रोच मार्ग तैयार होने का कार्य ही शेष है। इसके लिए कुछ निजी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पेंच फंसने के कारण योजना काफी समय से शुरू नहीं हो पा रही है।-- -- -- -- -संवाद
विज्ञापन
वर्ष 2021 में शिलान्यास, लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत वर्ष 2024 में हो चुका नए पुल का निर्माण
तीन वर्षों से हिमाचल प्रदेश की तरफ से एप्रोच रोड को भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद से लंबित कार्य
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को राहत देने के लिए भगानी के समीप विकासनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित यमुना नदी पर एक पुल का निर्माण किया गया है। वर्ष 2024 में नावघाट–भीमावाला पुल का निर्माण लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा चुका है, लेकिन हिमाचल की तरफ एप्रोच रोड को निजी भूमि अधिग्रहण विवाद से कार्य प्रभावित होता रहा है, सीमांकन करवाने को लेकर अब फिर योजना का कार्य लटका हुआ है। पुल शुरू होने से हिमाचल प्रदेश का गिरिपार क्षेत्र इलाका उत्तराखंड के विकासनगर बाजार से सीधा जुड़ जाएगा।
बता दें कि सन 1970 से यमुना नदी पर भगानी-नावघाट में पुल बनाने की मांग उठाई जाती रही है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वर्ष 2021 के अंत में पुल का शिलान्यास किया था। करीब 44 करोड़ लागत से नावघाट का नया पुल 2024 को तैयार भी हो गया है। हिमाचल की तरफ से यमुना नदी पुल के एप्रोच मार्ग का कार्य फिर से लटक गया है।
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण विवाद के कारण हिमाचल प्रदेश की तरफ से पुल तक आने वाली एप्रोच रोड (संपर्क सड़क) का काम अधूरा है। हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से इस कार्य के लिए करीब 85 लाख बजट की मंजूरी भी मिल गई थी। इस बजट की मंजूरी भी मिल गई। बीच में अप्रोच मार्ग कार्य फिर से शुरू हो गया था। सड़क के लिए भी 3.70 करोड़ मंजूरी मिल गई थी। कुछ माह पहले अप्रोच मार्ग का कार्य भी शुरू हुआ था लेकिन सीमांकन करवाने के लिए अब फिर से कार्य बंद हो गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब राकेश खंडूजा और सहायक अभियंता रामभज तोमर ने कहा कि फिलहाल, पुल के अप्रोच रोड योजना को तैयार करने का कार्य रुका हुआ है। सीमांकन का कार्य पूरा होने के बाद कार्य फिर से शुरू करवाया जा सकेगा।
बॉक्स....
इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जा चुका : सुखराम चौधरी
पांवटा साहिब विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। इसके बाद अप्रोच मार्ग के लिए बजट प्रावधान भी हुआ। उम्मीद है कि शीघ्र इस योजना को पूरा करवा कर दोनों राज्यों की जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
बॉक्स...
करोड़ों बजट के बावजूद नावघाट पुल बना सफेद हाथी : यूकेडी
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के विकासनगर शहर कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद तोमर तथा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल समेत अन्य नेताओं ने इस परियोजना के लटकने पर नाराजगी जताई है और इसे सफेद हाथी करार दिया है क्योंकि करोड़ों खर्च कर पुल तैयार होने के तीन वर्षों के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सीमा में आने वाली संपर्क (अप्रोच) सड़क का विवाद सुलझाए बिना परियोजना को आगे बढ़ाना सरकारी अदूरदर्शिता का उदाहरण है।
उत्तराखंड की तरफ से पुल का निर्माण कार्य पूरा : मुन्ना सिंह चौहान
उत्तराखंड विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ने कहा कि उत्तराखंड की तरफ से पुल का पूरा निर्माण हो चुका है। हिमाचल की तरफ से पुल का एप्रोच मार्ग तैयार होने का कार्य ही शेष है। इसके लिए कुछ निजी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पेंच फंसने के कारण योजना काफी समय से शुरू नहीं हो पा रही है।