फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   national boxing championship

Sirmour News: नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक होगी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप

Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
national boxing championship
-देश के विभिन्न राज्यों के मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम, सब जूनियर से ओपन वर्ग तक होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गुरु हनुमान स्पोर्ट्स समिति राजस्थान इंडियन स्पोर्ट्स लीग ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन करेगी। इसका पहला सीजन जिला मुख्यालय नाहन में होगा। यह प्रतियोगिता 28 जून से 3 जुलाई तक चंबा मैदान के इंडोर स्टेडियम में चलेगी।
समिति के संस्थापक एवं निदेशक सोमबीर ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के मुक्केबाज भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड की टीमें शामिल होंगी। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इसमें शिरकत करेंगे। इंडियन स्पोर्ट्स लीग के पदाधिकारी और प्रदेश व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

-------------
युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना उद्देश्य

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। यह फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। इसका लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना भी है। युवा वर्ग को खेलों की ओर प्रेरित करना भी एक प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बॉक्सिंग को बढ़ावा
समिति पूरे हिमाचल प्रदेश में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार मिलेंगे। प्रत्येक मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया जाएगा। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में समिति की चेयरपर्सन अंजू गरेवाल, सदस्य रोनित सोलंकी और मेजर खटक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed