{"_id":"acb8597a3644d35986ade88ccd9025da","slug":"nati-folk-dance-on-laga-dholo-ra-dhamaka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागा ढोलो रा ढमाका पर डाली नाटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लागा ढोलो रा ढमाका पर डाली नाटी
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 04 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित शिवानंद रमौल स्मारक रावमापा बरोग बनेड़ी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें शिक्षा और खेलों में अग्रणी रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। विनोद कुमार एवं ज्योतिका को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार मिला। नीरज कुमार एवं श्वेता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम किशन भारद्वाज ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य भाग सिंह चौधरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सपना एवं सखियों ने सिरमौरी नाटी लागा ढोलो रा ढमाका, नीरू चाली घूमदी, ओ मेरी प्रीति जिंटा केईखे चाली तू से खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
ज्योतिका एवं सखियों ने कव्वाली पर तालियां बटोरीं। मुख्यातिथि राम किशन भारद्वाज, प्रधानाचार्य बीएस चौधरी एवं पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने बच्चों को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाचार्य बीएस चौहान, पंचायत प्रधान अशोक कुमार, उप प्रधान हर्षवर्धन, एसएमसी कमेटी अध्यक्ष कमलेंद्र ठाकुर, नरेंद्र मोहन रमौल, धनवीर ठाकुर, डॉ. गोपी शर्मा, जगबीर ंसिंह ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजेश अत्री, तपेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजीव कुमार, रामेश्वर शर्मा, मुक्ता देवी, सुदेश तोमर, नीमा ठाकुर, रोजी टंडन, मीनू सैनी मौजूद रहे।
इन विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
इस दौरान विनोद कुमार, ज्योतिका, नीरज कुमार, श्वेता शर्मा, संगीता शर्मा, मीनाक्षी, शर्मा, लवली कुमार, प्रेरणा शर्मा, अमित कुमार, नीरज, विनोद कुमार, मोनिका, अभिलाष, अवंतिका, अंजलि, यामिनी, अभिलाषा, ज्योति, निशांत शर्मा, प्रिया ठाकुर, तान्या, शुभम, कंजन, सपना, ज्योति, आदिती, ऋतिका, रोहित, प्रदीप, अंशुल आदि विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।