{"_id":"6a5f75d70e3d2726860f1fcc","slug":"nasha-mukat-yuva-abhiyaan-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1001-183940-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशा मुक्त युवा अभियान को लेकर सिरमौर तैयार\n24 जुलाई को आठ विधाओं में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशा मुक्त युवा अभियान को लेकर सिरमौर तैयार 24 जुलाई को आठ विधाओं में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
-15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग, जिला विजेताओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 24 जुलाई को नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे संस्कृत कॉलेज, नाहन में होगा।
जिला युवा अधिकारी अम्रशा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। सभी प्रतियोगिताओं का विषय नशा मुक्त भारत रखा गया है, ताकि युवा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर सकें।
प्रतियोगिताओं में लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम एक्ट, पेंटिंग, वाद-विवाद या भाषण, स्लैम पोएट्री, शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण और स्लोगन लेखन सहित कुल आठ विधाएं शामिल की गई हैं। प्रतिभागी अपनी पसंद की विधा में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को पहले मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 24 जुलाई को नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे संस्कृत कॉलेज, नाहन में होगा।
जिला युवा अधिकारी अम्रशा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। सभी प्रतियोगिताओं का विषय नशा मुक्त भारत रखा गया है, ताकि युवा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक/माइम एक्ट, पेंटिंग, वाद-विवाद या भाषण, स्लैम पोएट्री, शॉर्ट फिल्म/रील निर्माण और स्लोगन लेखन सहित कुल आठ विधाएं शामिल की गई हैं। प्रतिभागी अपनी पसंद की विधा में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को पहले मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर संबंधित प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा