फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nahan's office running without RTO

बिना आरटीओ के चल रहा सिरमौर परिवहन विभाग का कार्यालय

Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nahan's office running without RTO
नाहन (सिरमौर)। परिवहन विभाग का नाहन कार्यालय बिना क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के चल रहा है। कार्यालय में वरिष्ठ सहायक, क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भी रिक्त हैं। इसके चलते कार्यालय में कार्यांवयन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय में शेष कर्मचारियों पर काम का बोझ होने से उन्हें परेशानी हो रही है। कार्यालय के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की तैनाती के आदेश हुए हैं, लेकिन वह कब ज्वाइन करते हैं इसका पता नहीं है। ऐसे में कार्यालय के कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ है। साथ ही लोगों के वाहनों संबंधी काम भी देरी से निपट रहे हैं। परिवहन विभाग के कार्यालय में आरटीओ, क्लर्क के दो, वरिष्ठ सहायक का एक और डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक पद रिक्त है। आरटीओ का अतिरिक्त कार्यभार कार्यालय अधीक्षक को दिया है। एक वरिष्ठ सहायक, एक कनिष्ठ सहायक और एक क्लर्क पर पूरे कार्यालय के कार्यों का जिम्मा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कार्यालय के अंतर्गत हजारों वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा वाहनों के पंजीकरण, लाइसेंस बनाने कार्य, बस, ट्रक की पासिंग और इनके नवीनीकरण, परमिट नवीनीकरण, गुड्स परमिट, नेशनल परमिट, प्राइवेट सर्विस व्हीकल आदि का कार्य परिवहन विभाग के कार्यालय के अंतर्गत किया जाता है। साथ ही पासिंग, ट्राई, पब्लिक डिलिंग, बाहरी राज्यों के वाहनों के काउंटर सिग्नेचर, सैलरी, बिल बाउचर और स्थापना आदि के कार्यों का भार कार्यालय के कर्मचारियों पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कार्यालय पर निगम की 150 बसें, 168 निजी बसें, 175 टैक्सियों, 200 के करीब प्राइवेट सर्विस व्हीकल, 150 ऑटो रिक्शा, 150 ई रिक्शा और आठ ड्राइविंग स्कूल के वाहनों की देखरेख का जिम्मा रहता है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जगदीश चंद शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग के नाहन कार्यालय में जल्द ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की तैनाती होगी। इसके अलावा कार्यालय में रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed