{"_id":"61b102d10734f4426c6339ca","slug":"nahan-police-taught-to-drivers-about-taffic-rules-nahan-news-sml392816596","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन पुलिस ने चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन पुलिस ने चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
विज्ञापन
दो सड़का में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए नाम दर्ज करवाते वा
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। चंडीगढ़-कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे-07 पर नाहन के समीप दोसड़का पर पुलिस विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा क्लब ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को पुलिस ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया तो वहीं चालकों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
बता दें कि सरकार के निर्देशों पर प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत जिलेभर में भी पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को हाईवे पर आयोजित शिविर में चालकों की आंखों, बीपी और शूगर इत्यादि की निशुल्क जांच की गई। साथ ही पुलिस जवानों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया।
रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर और अतिरिक्त थाना प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि 6 से 15 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना का आग्रह भी किया है। पुलिस विभाग की मानें तो जिला सिरमौर में वर्ष 2019 से अब तक सड़क हादसों में लगभग 250 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ. संजय धीमान ने आंखों की जांच की। पुलिस थाना नाहन के उपनिरीक्षक रोशन लाल धोटा ने हेलमेट पहनने, अपनी साइड चलने, सीट बेल्ट पहनने, नशे और मोबाइल सुनते समय वाहन न चलाने पर जागरूक किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश आदि पुलिस जवान मौजूद रहे।