फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagrik sabha demanded to best facilities of ultrasound and city scane in medical college nahan

सीटी स्कैन बंद, अल्ट्रासाउंड के लिए महीनों बाद की मिल रही तारीख

Mon, 03 Jan 2022 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
nagrik sabha demanded to best facilities of ultrasound and city scane in medical college nahan
नाहन में आयोजित नागरिक सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नागरिक सभा नाहन ने मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और बेहतर अल्ट्रासाउंड सुविधा न मिलने पर गहरा रोष प्रकट किया है। शहर की समस्याओं को लेकर नागरिक सभा की एक बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने की। जबकि महासचिव ओएल चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने नाहन मेडिकल कॉलेज की चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं पर गहरा रोष प्रकट किया। प्रधान दिग्विजय गुप्ता ने कहा कि कहने को तो नाहन को मेडिकल कॉलेज मिल गया है लेकिन लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पा रही हैं। मेडिकल कॉलेज में लोगों को सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि अल्ट्रासाउंड के लिए भी लोगों को तीन-तीन महीने लंबी तारीखें दी जा रही हैं जिससे लोगों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान दिग्विजय गुप्ता, महासचिव ओएल चौहान, ओपी सरीन, अशोक विक्रम, सुधीर रमौल, अनवर खान आदि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन को अविलंब शुरू किया जाए। अल्ट्रासाउंड मशीनों और डॉक्टरों की संख्या को बढ़ाया जाए ताकि लोगों को इन महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बिजली और पानी के बिल जमा करने का मुद्दा भी छाया रहा। वक्ताओं ने रानीताल में बने बिजली बिल केंद्र और कच्चा टैंक में बने पानी बिल भुगतान केंद्र को फिर से चालू करने की मांग की। वक्ताओं ने रानीताल में बने वरिष्ठ नागरिक कक्ष की बदहाली पर भी गहरा रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने बांकूवला श्मशान घाट में बरसाती पानी, कीचड़ से निजात दिलाने के लिए नियमित निकासी बनाने, पानी की नियमित आपूर्ति और शौचालय की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed