{"_id":"620a9ce1a4cbc176c94518fa","slug":"nager-parisad-will-done-beautification-of-khel-maidan-ponta-sahib-nahan-news-sml3996147161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
पांवटा खेल मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर निरीक्षण करते नगर परिषद अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी व तकनीक?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में एकमात्र खेल मैदान के दिन शीघ्र बहुरने वाले हैं। सोमवार को तकनीकी टीम के साथ नप की अध्यक्षा-उपाध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता की संयुक्त टीम ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। शीघ्र ही मैदान में हादसों से सुरक्षा के लिए जालियां लगेंगी। खिलाड़ियों को चेजिंग रूम के साथ दर्शकों को बैठने की व्यवस्था होगी। इसका प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।
बता दें कि विगत 15 जनवरी को ‘अमर उजाला’ ने पांवटा के एकमात्र खेल मैदान की दशा सुधारने की योजना ठंडे बस्ते में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब अध्यक्ष मधुकर डोगरी समेत क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी और एथलीट लंबे समय से मैदान की दशा सुधारने की आवाज बुलंद करते रहे हैं। इसके बाद पांवटा नगर परिषद ने खेल मैदान के मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
सोमवार को तकनीकी टीम के साथ पांवटा नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता ललित गोयल और पार्षद मधुकर डोगरी संयुक्त निरीक्षण टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रस्तावित योजना के अनुसार अब करीब 30 फीट ऊंची फैंसिंग जालियां लगाने, मैदान के कोने पर स्टेज बनाने, दो बड़े गेट, खिलाड़ियों के लिए दो ड्रेसिंग रूम, शौचालय, दर्शकों को बैठने को स्टेडियम व्यवस्था होगी। जालियां लगने से क्रिकेट-हॉकी खेल को दौरान राहगीरों, वाहनों व आसपास के दुकानों को क्षति होने से बचाया जा सकेगा। मधुकर डोगरी का कहना है कि बेहतर ढंग से एकमात्र खेल मैदान की दशा सुधारना जरूरी है। खास कर खेल मैैदान में बारिश होने पर पानी ठहराव न हो उसकी भी व्यवस्था जरूरी है।
नप अध्यक्षा निर्मल कौर ने कहा कि योजना में जालियां लगाने, ड्रेसिंग रूम, गेट लगाने व दर्शकों को बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है। तकनीकी टीम के साथ सोमवार को मैदान का निरीक्षण किया गया। योजना कार्य पूरा करवा कर शीघ्र खिलाड़ियों व दर्शकों को बेहतर खेल मैदान व सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास होगा।